छठ व्रतियों ने दिया उदीयमान भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य

दुमका लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही पूरा हो गया। छठ व्रतधारियों ने 72 घंटे का व्रत पूरा किया। उपराजधानी के बड़ा बांध में अ‌र्घ्य देने को लेकर काफी भीड़ उमड़ी थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Apr 2019 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 12 Apr 2019 05:40 PM (IST)
छठ व्रतियों ने दिया उदीयमान भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य
छठ व्रतियों ने दिया उदीयमान भगवान सूर्य को अ‌र्घ्य

दुमका : लोक आस्था का महापर्व शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के साथ ही पूरा हो गया। छठ व्रतधारियों ने 72 घंटे का व्रत पूरा किया। उपराजधानी के बड़ा बांध में अ‌र्घ्य देने को लेकर काफी भीड़ उमड़ी थी। शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अ‌र्घ्य देने के लिए व्रतधारी के साथ साथ शहर के हजारों श्रद्धालु भी जुटे थे। शहर के 25 घरों में भगवान भास्कर की पूजा हो रही है। नियम निष्ठा का यह पर्व पूरी श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। सफाई व सादगी इस पर्व की एक खासियत है। सभी प्रखंडों में भी जगह-जगह नजदीक के तालाब में आस्था का यह पर्व मनाया गया। छठी मैया के गीत शहर की गलियों से लेकर गांव के चौपाल में सुने जा रहे हैं। हिदू नववर्ष को लेकर चारों ओर अभी भी चहल पहल है। यह रामनवमी के अगले दिन तक रहेगी। एक तरफ भगवती की आराधना हो रही है। दूसरी ओर रामनवमी की तैयारी। चैत्र का यह पावन महीना।

chat bot
आपका साथी