कैडेट्स ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

दुमका लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को चार झारखंड ग‌र्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने रानीश्वर में जागरूकता रैली निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Mar 2019 05:28 PM (IST) Updated:Tue, 19 Mar 2019 05:28 PM (IST)
कैडेट्स ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ
कैडेट्स ने पढ़ाया सड़क सुरक्षा का पाठ

दुमका : लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए मंगलवार को चार झारखंड ग‌र्ल्स बटालियन के एनसीसी कैडेटों ने रानीश्वर में जागरूकता रैली निकाली। रैली सूबेदार सह मयूराक्षी ग्रामीण महाविद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल रईस खान भी शामिल हुए। कैडेटों ने सड़क पर बिना हेलमेट के वाहन चला रहे लोगों को रोका और उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी। पैदल चलने वालों को बताया कि किस तरह से भीड़-भाड़ वाली जगहों पर सड़क पार करना है। लोगों से सड़क के किनारे वाहन नहीं खड़ा करने की अपील की। बताया कि उनकी जरा सी लापरवाही कितनों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। अगर नियमों का पालन करते हैं तो उनके साथ दूसरों को भी सुविधा होती है। रैली में सूबेदार जेपी सिंह, रीना कुमारी, पृथ्वी सिंह, केपी सिंह, सत्येंद्र सिंह, बाल कुमार, मुखिया शिवमोहन, हवलदार शेर सिंह, संतोष कुमार आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी