मतदाताओं को आभार पत्र देगी भाजपा

रामगढ़ लोकसभा चुनाव में दुमका लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को वोट देकर सुनील सोरेन को विजयी बनाने के लिए भाजपा द्वारा मतदाताओं के बीच आभार पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके पीछे मकसद मतदाताओं के प्रति आभार जताना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Jun 2019 05:39 PM (IST) Updated:Thu, 13 Jun 2019 05:39 PM (IST)
मतदाताओं को आभार पत्र देगी भाजपा
मतदाताओं को आभार पत्र देगी भाजपा

रामगढ़ : लोकसभा चुनाव में दुमका लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को वोट देकर सुनील सोरेन को विजयी बनाने के लिए भाजपा द्वारा मतदाताओं के बीच आभार पत्र का वितरण किया जाएगा। इसके पीछे मकसद मतदाताओं के प्रति आभार जताना है। गुरुवार को भाजपा मध्य क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक लतबेरवा पंचायत के पूíणयां गांव में मध्य क्षेत्र के प्रखंड अध्यक्ष प्रसादी मांझी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में मौजूद भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मनोज पांडेय ने बताया कि राज्य मुख्यालय से आभार पत्र प्रदान किया गया है। इसे मतदाताओं के बीच वितरण किया जाएगा। वहीं बैठक में अन्य तीन बिन्दुओं पर भी चर्चा की गई। भाजपा द्वारा 21 जून को योग दिवस के अवसर पर पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं 22 जून से 30 जून तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा गठित सभी मोर्चा का विस्तार किया जाएगा। इसके बाद बूथ स्तर पर गठित बूथ स्तरीय कमेटी की भी समीक्षा की जाएगी। बूथ स्तर पर जो भी सदस्य सक्रिय नहीं होंगे, उसे हटाते हुए नया सदस्य बनाया जाएगा। विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बूथ स्तरीय कमेटी को फिर से सक्रिय बनाया जा रहा है। इस दौरान नवल किशोर मांझी, देवनारायण पंडित, धनंजय पंजियारा, कमल किशोर पंडित, चुन्नीलाल राय समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी