कलश यात्रा से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

सरैयाहाट प्रखंड स्थित मंडलडीह में मंगलवार को कलशयात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। वृंदावन के स्वामी नारायण की अगुवाई में 501 महिलाओं ने कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Oct 2019 05:40 PM (IST) Updated:Tue, 22 Oct 2019 05:40 PM (IST)
कलश यात्रा से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू
कलश यात्रा से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू

सरैयाहाट : प्रखंड स्थित मंडलडीह में मंगलवार को कलशयात्रा के साथ भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू हो गया। वृंदावन के स्वामी नारायण की अगुवाई में 501 महिलाओं ने कलश में जल भरकर कलश यात्रा निकाली। गांव के चारों तरफ भ्रमण कर महिलाएं यज्ञ स्थल पहुंची। जहां पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई। स्वामी ने पहले दिन कई तरह की ज्ञान की बात बताई। भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए यज्ञ समिति के बंधु शर्मा, मुकेश शर्मा, दिलीप शर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य सराहनीय योगदान दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी