देश के 575 विद्यार्थी कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल

जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में शनिवार से तीन दिवसीय 30वीं राष्ट्रीय कबडडी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के चयनित 575 छात्र- छात्रा भाग ले रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Aug 2019 01:17 AM (IST) Updated:Sun, 11 Aug 2019 06:36 AM (IST)
देश के 575 विद्यार्थी कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल
देश के 575 विद्यार्थी कबड्डी प्रतियोगिता में हुए शामिल

संवाद सहयोगी, हंसडीहा ( दुमका) : जवाहर नवोदय विद्यालय हंसडीहा में शनिवार से तीन दिवसीय 30वीं राष्ट्रीय कबडडी प्रतियोगिता शुरू हुई। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के चयनित 575 छात्र- छात्रा भाग ले रहे हैं। इनमें 288 छात्राएं और 287 छात्र हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कई मैच हुए।

उद्घाटन समारोह में सभी आठ क्षेत्रीय टीम पटना, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे, शिलांग और जयपुर के छात्रों ने मार्चपास्ट करते हुए मुख्य अतिथि को सलामी दी। समाज कल्याण मंत्री लुईस मरांडी ने नवोदय विद्यालय का ध्वजारोहण करते हुए मैच की औपचारिक घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रतिभागी बच्चे पहले विद्यालय स्तर उसके बाद संकुल स्तर और अंत में क्षेत्रीय स्तर पर हुए मैच में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। आप बच्चों में ही आने वाले समय में भविष्य के प्रदीप नरवाल, मनजीत चिल्लर, अनूप कुमार या नितिन तोमर कबड्डी के प्रसिद्ध खिलाड़ी बनेंगे। विद्यालय के प्राचार्य एनोस केरके ने कहा कि खेल हमें दूसरे की अच्छाइयों को देखने और उसे ग्रहण करने एवं उनकी बुराइयों को नजरअंदाज करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर एसोसिएशन ऑफ झारखंड के महासचिव विपिन कुमार सिंह, हंसडीहा नवोदय के उप प्राचार्य मनमोहन चौधरी, सम्मानित अतिथि बी किस्कू, एसके दूबे, प्राचार्य देवघर नवोदय, दिनेश कुमार, जेके महापात्रा, प्राचार्य हुगली नवोदय, एमएच राय, प्राचार्य कोडरमा नवोदय, एस सिन्हा, प्राचार्य जमशेदपुर नवोदय, रामनरेश राम, बीसी झा, सुनील रवानी, एसबी शर्मा, के अलाव विभिन्न रीजनल टीम के मैनेजर अल्पना सिघल, ज्योति भाखडे, हरीदास सिंह, सुषमा यादव, मनजीत कौर, करण सिंह, एस सिन्हा, मुनलाल पटेल, संतोष कुमार व बीके त्रिपाठी आदि थे।

chat bot
आपका साथी