मजिस्ट्रेट कालोनी में घर से 50 हजार की चोरी

दुमका नगर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में रहनेवाले ब्रजेश वर्मा के बंद घर से शुक्रवार की रात चोरों ने 50 हजार से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ब्रजेश एक अंग्रेजी दैनिक अखबार के संवाददाता हैं। इस समय वह रांची में हैं और उनका घर बंद है। उन्होंने पौधों में पानी देने का काम एक युवक को दे रखा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Feb 2020 09:51 PM (IST) Updated:Sun, 09 Feb 2020 06:21 AM (IST)
मजिस्ट्रेट कालोनी में घर से 50 हजार की चोरी
मजिस्ट्रेट कालोनी में घर से 50 हजार की चोरी

जागरण संवाददाता, दुमका : नगर थाना क्षेत्र के मजिस्ट्रेट कॉलोनी में रहनेवाले ब्रजेश वर्मा के बंद घर से शुक्रवार की रात चोरों ने 50 हजार से अधिक के सामान पर हाथ साफ कर दिया। ब्रजेश एक अंग्रेजी दैनिक अखबार के संवाददाता हैं। इस समय वह रांची में हैं और उनका घर बंद है। उन्होंने पौधों में पानी देने का काम एक युवक को दे रखा है।

शनिवार की सुबह पौधों में पानी देने के लिए आए केयर टेकर को सबसे पहले चोरी के बारे में पता चला। चोर बाथरूम के वेंटिलेटर से अंदर घुसे और अंदर रखा लैपटाप, इंनवर्टर की बैटरी के अलावा तीन हजार रुपया ले गए और पैसों की तलाश में घर का सामान बिखेर दिया। केयर टेकर ने ब्रजेश वर्मा को फोन पर घटना की सूचना दी। उन्होंने रांची से बताया कि घर में ताला लगा था। केयर टेकर रोज वहां मुख्य दरवाजा खोल कर पानी देता है। चोर कीमती चीजें ले गए। बाइक व गैस सिलेंडर को ले जाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। नगर थाना को घटना की सूचना दे दी गयी है। रविवार को दुमका पहुंचने के बाद चोरी की लिखित शिकायत थाना में की जाएगी।

chat bot
आपका साथी