डीसी के जनता दरबार में 32 ने लगाई गुहार

दुमका उपायुक्त राजेश्वरी बी ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनीं। 32 फरियादियों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपनी समस्या सुनायी और निष्पादन का अनुरोध किया। सभी की सुनवाई करने के बाद उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को उस दिशा में पहल करने का आदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 31 Jan 2020 04:15 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 04:15 PM (IST)
डीसी के जनता दरबार में 32 ने लगाई गुहार
डीसी के जनता दरबार में 32 ने लगाई गुहार

फोटो 011

जागरण संवाददाता, दुमका : उपायुक्त राजेश्वरी बी ने शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या सुनीं। 32 फरियादियों ने उपायुक्त को आवेदन देकर अपनी समस्या सुनायी और निष्पादन का अनुरोध किया।

सभी की सुनवाई करने के बाद उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को उस दिशा में पहल करने का आदेश दिया। ज्यादातर लोगों की शिकायत पेंशन, राशन कार्ड होते हुए राशन प्राप्त नहीं होना, प्रधानमंत्री आवास की किस्त ना मिलने से संबंधित थीं। संबंधित अधिकारी को आवेदन भेजकर निष्पादन करने हेतु निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जनता व जरूरतमंदों की समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन विधि सम्मत हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि अपने आसपास के लोगों को भी जनता दरबार के बारे में जानकारी दें। वैसे लोग जो अपनी शिकायत जिला प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं, वैसे लोगों को जागरूक करें, ताकि सभी लोगों की समस्याओं को दूर किया जा सके। प्रखंड स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं को विधिसम्मत प्रखंड स्तर पर दूर किया जाए ताकि उन्हें मुख्यालय तक नहीं पहुंचना पड़े।

chat bot
आपका साथी