दुमका में मिट्टी का घर गिरा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत Dumka News

दुमका के जामा थाना के भुटोकोड़िया में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। मकान के दीवार से दबकर पति-पत्नि समेत तीन की मौत हो गयी।

By Alok ShahiEdited By: Publish:Mon, 30 Sep 2019 09:52 AM (IST) Updated:Mon, 30 Sep 2019 02:16 PM (IST)
दुमका में मिट्टी का घर गिरा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत Dumka News
दुमका में मिट्टी का घर गिरा, मलबे में दबकर 3 लोगों की मौत Dumka News

दुमका, जेएनएन। दुमका के जामा थाना के भुटोकोड़िया में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान गिर गया। मकान के दीवार से दबकर पति-पत्नि समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में लुखी मरांडी (30), लुखी मुर्मू  (28) और आमदर हेंब्रम (60) शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक तीनों रात में भोजन कर अपने घर में सो गए। सोमवार तड़के मकान की दीवार गिर गई। जिससे दबकर तीनों की मौत हो गयी। तीनों एक ही कमरे में सोए थे। सुबह गांव वाले वहां जुटे, तब एक साथ तीन लोगों की मौत की जानकारी मिली।

मृतक लुखी के दो बच्चे

मृतक लुखी के दो बच्चे हैं। जो अपने दादा-दादी के साथ सोने के लिए दूसरे कमरे में चले गए। सुबह जब बच्चों को पता चला तो वह दौड़े। देखा कि गांव के लोग उनके माता-पिता को मिट्टी से बाहर निकाल रहे हैं।  सभी लोग हतप्रभ रह गये।  सांसद सुनील सोरेन, बीडीओ साधुचरण देवगम, सीओ अनूप कच्छप और थाना प्रभारी कुन्दनकान्त विमल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतकों में लुखी मरांडी की मां अमझड़ी हेम्ब्रम भी है।  अमझड़ी अपने घर से खाना खाकर बेटी के घर सोने के लिए आती थी। रविवार की रात भी तीनों खपड़ैल  के मकान के बरामदा में सोये हुए थे कि तीन दिनों से हो रही लगातार वारिश के कारण मिट्टी की दीवार ढह गई और तीनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। सांसद ने बीडीओ और सीओ को चावल, प्लास्टिक, कपड़ा सहित अन्य जरूरी सामान अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सांसद एवं बीडीओ ने परिजनों को 10-10 हजार  की आर्थिक मदद  दी। 

मृतक लुखु के दो छोटे छोटे बच्चे हैं एक की उम्र 8 वर्ष और दूसरे की 5 वर्ष  है। सांसद ने दोनों बच्चों को आवासीय विद्यालय में नामांकन कराने का आश्वंवासन दिया।

chat bot
आपका साथी