पढ़ाई से छात्राओं को मिलेगी मंजिल

दुमका : पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय कुरूवा में छात्र चेतना संगठन के सदस्यों ने शनिवार को क्विज प्रतिय

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 May 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 21 May 2017 01:00 AM (IST)
पढ़ाई से छात्राओं को मिलेगी मंजिल
पढ़ाई से छात्राओं को मिलेगी मंजिल

दुमका : पिछड़ी जाति आवासीय विद्यालय कुरूवा में छात्र चेतना संगठन के सदस्यों ने शनिवार को क्विज प्रतियोगिता में सफल छात्राओं के बीच पुरस्कार का वितरण किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के व्याख्याता डॉ. सुधांशु शेखर सुभारंभ चंद्रशेखर आजाद के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया। जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि अनुशासित होकर अध्ययन करने से ही छात्राओं को उनकी मंजिल मिलेगी। छात्राओं को कोई कठिनाई न हो इसके लिए कल्याण विभाग तत्पर रहेगा। जब तक बेटियों का उत्थान नही होगा तब तक उन्हें समुचित सम्मान नहीं मिलेगा। छात्र चेतना संगठन युवाओं को मौजूदा समय में सत्य के प्रति जिम्मेदार बनाते हुए अध्ययन के साथ सामाजिक सरोकारों से रूबरू करता है। संगठन प्रमुख हिमांशु मिश्रा ने कहा कि प्रश्नोत्तरी, भाषण वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से संगठन छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करता है। उनके अंदर नेतृत्व क्षमता विकसित करता है । सभी छात्राएं जब ग्रीष्म अवकाश में घर जाएं तो एक फलदार पौधा जरूर लगाएं। पॉलिथीन का प्रयोग न करे एवं स्वदेश निíमत सामान का उपयोग कर राष्ट्र को आíथक मजबूती प्रदान करे। प्रतियोगिताओं में पहले से लेकर तीसरा स्थान पाने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र, पदक व पुस्तक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संथाल परगना परगना प्रभारी राजीव मिश्रा ने किया । मौके पर शिक्षक विपुल कुमार, विनोदी रवि दास एवं अर्जुन यादव के अलावा संगठक उदय कान्त पांडेय, अशरफ कमाल, अमित कुमार यादव, मोहम्मद आबू अंसारी, राहुल चौरसिया, सौरभ दे व संजीत पासवान उपस्थित थे। प्राचार्य शिला झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

chat bot
आपका साथी