भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी : हेमंत

गोपीकांदर : लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में विजय हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Mar 2017 08:12 PM (IST) Updated:Fri, 24 Mar 2017 08:12 PM (IST)
भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी : हेमंत
भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी : हेमंत

गोपीकांदर : लिट्टीपाड़ा उपचुनाव में विजय हासिल करने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने करीब एक दर्जन भर गांवों का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। उन्होंने खरौनी बाजार, बैगडोबा, अमझारी, जैसे गांवों का दौरा किया। दुर्गापुर हटिया में एक सभा मेंकहा कि भाजपा पूंजीपतियों की पार्टी है। उन्हीं के इशारे पर सरकार काम रही है। भाजपा बाहरी लोगों को राज्य में लाकर उद्योग लगाना चाहती है। इसके लिए आदिवासी व मूलवासियों की जमीन छीनने की साजिश रची जा रही है। अगर ऐसा हुआ जो हमारे भाइयों की उपजाऊ जमीन हाथ से निकल जाएगी। हेमंत ने कहा कि झामुमो ने संघर्ष के बल पर अलग राज्य की स्थापना की। उनके हक के लिए आंदोलन किया। झामुमो ही एक ऐसी पार्टी है जो आदिवासियों के हित की रक्षा करती है।

chat bot
आपका साथी