ससम्मान तीर धनुष लौटाए प्रशासन

दुमका : दिसोम मांझी थान में रविवार को हुई जाहेर थान की समिति की बैठक में सर्वसम्मति से चार जनवरी को

By Edited By: Publish:Sun, 04 Dec 2016 07:32 PM (IST) Updated:Sun, 04 Dec 2016 07:32 PM (IST)
ससम्मान तीर धनुष लौटाए प्रशासन

दुमका : दिसोम मांझी थान में रविवार को हुई जाहेर थान की समिति की बैठक में सर्वसम्मति से चार जनवरी को धूमधाम से सोहराय पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। वहीं छात्रावास में बरामद तीर धनुष को पारंपरिक अस्त्र बताते हुए सम्मानपूर्वक लौटाने की मांग की। बैठक में तीन प्रस्ताव भी पारित किए गए।

दिसोम मांझी बालेश्वर टुडू ने कहा कि इस बार सोहराय को पूरी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। समुदाय के लोगों से प्रमंडल के सभी गांव में नौ से 14 जनवरी तक पर्व मनाने की अपील। कहा कि पर्व में हड़िया का उपयोग प्रसाद के रूप में किया जाए। 28 नवंबर को एसपी कॉलेज के छात्रावासों में छापेमारी में बरामद तीर धनुष को हथियार बताकर छात्रों पर आरोप लगाने पर नाराजगी व्यक्त की। कहा कि तीन धनुष संतालों का पारंपरिक सामान है। जन्म से लेकर शादी विवाह के अलावा समारोह में इसका उपयोग नितांत आवश्यक है। इसके बिना हर पूजा अधूरी है। प्रशासन ने जितने भी तीर धनुष बरामद किया है, उसे सम्मान के साथ लौटाए। जिन छात्रों को जेल भेजा गया है उन्हें रिहा किया जाए। बैठक में बैजनाथ हांसदा, भैया हांसदा, छुतार किस्कू, सतीश सोरेन, रामकृष्ण सोरेन, राम सोरेन, सुभाष सोरेन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी