आरोपी नाजिर ने किया आत्मसमर्पण, जेल

दुमका : आयुक्त आवास में महिला कर्मचारी की बेटी से छेड़खानी करने के आरोपी नाजिर संजीव दुबे ने गुरुवार

By Edited By: Publish:Fri, 12 Feb 2016 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2016 01:00 AM (IST)
आरोपी नाजिर ने किया आत्मसमर्पण, जेल

दुमका : आयुक्त आवास में महिला कर्मचारी की बेटी से छेड़खानी करने के आरोपी नाजिर संजीव दुबे ने गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

आत्मसमर्पण से पहले न्यायालय में आवश्यक दस्तावेज पेश करने के दस मिनट बाद आरोपी अपने आधा दर्जन साथियों के साथ में कोर्ट में दाखिल हुआ और न्यायालय में जाकर खुद को कानून के हवाले कर दिया। बुधवार को ही उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था। पुलिस से बचने के लिए उसने अदालत में आत्मसमर्पण किया। एसपी विपुल शुक्ला ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की कोई जरूरत नहीं है। पुलिस आगे का काम करेगी। आठ जनवरी को नाजिर पर एक रिश्ते की एक युवती ने नगर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी में आरोप लगाते हुए कहा था कि नौकरी दिलाने के नाम पर नाजिर ने देर शाम पर आयुक्त आवास पर बुलाया और गलत नियत से हाथ पकड़ लिया। किसी तरह भागकर जान बचाई।

chat bot
आपका साथी