राजनीति अस्थिरता ने रोका सूबे का विकास : रघुवर

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 07:24 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 07:24 PM (IST)
राजनीति अस्थिरता ने रोका सूबे का विकास : रघुवर

संस, जाटी/सरैयाहाट/हंसडीहा : भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो झारखंड की राजनीतिक में स्थिरता ला सकती है। राज्य की दिशा और दशा बदल सर्वागिण विकास कर सकती है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने कही। वह शुक्रवार को कोठिया में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सूबे में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। मंत्री से लेकर संतरी तक लूटने में लगे हैं। नक्सली समस्या एक चुनौती है। जिस मंत्रिमंडल के सदस्य ही नक्सली संगठन का आका निकले, उससे नक्सल समस्या के समाधान की आस रखना बेवकूफी है।

गठबंधन के सवाल पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि सूबे में भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रहेगा। मुख्यमंत्री पद के लिए किसी का चयन चुनाव बाद होगा। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुशील कुमार झा समेत अन्य मौजूद थे।

हंसडीहा ने रघुवर दास ने कहा कि भाजपा सुशासन, विकास और स्पष्ट बहुमत के नाम पर चुनाव लडे़गी। जिस राज्य में भाजपा सत्ता में है, वहां विकास हो रहा है। पर खनिज संपदा से परिपूर्ण झारखंड की जनता विकास से कोसों दूर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार के 100 दिन की उपलब्धि जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया। कहा कि राजनीतिक अस्थिरता के कारण ही राज्य का विकास नहीं हो पाया है। मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष अधीर झा, कुंदन कुमार लाल, लक्ष्मी नारायण सिंह, राकेश प्रसाद, लक्ष्मी नारायण सिंह, पंकज कुमार झा, बमबम सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी