सर्पदंश से महिला की मौत

By Edited By: Publish:Fri, 19 Sep 2014 05:50 PM (IST) Updated:Fri, 19 Sep 2014 05:50 PM (IST)
सर्पदंश से महिला की मौत

रामगढ़ : रामगढ़ थानान्तर्गत धोबा गांव में सांप के काटने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान जयंती देवी (40) के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि जयंती बुधवार रात अपने घर में सोई थी। उसी वक्त सांप ने उसे डंस लिया। उसे पोडै़याहाट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को मुखिया प्रेमलाल सोरेन मृतका के घर पहुंचे। उसके आश्रितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।

chat bot
आपका साथी