शिविर में 35 मजदूरों ने कराया निबंधन

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 07:15 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 07:15 PM (IST)
शिविर में 35 मजदूरों ने कराया निबंधन

रामगढ़ : हिन्द मजदूर किसान यूनियन की ओर से रविवार को कोआम पंचायत स्थित भोड़ाम गांव में शिविर लगाया गया। इसमें मजदूरों का निबंधन किया गया। यूनियन के जिलाध्यक्ष हेमंत स्वर्णकार ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा मिलनी वाली सुविधाओं के लिए मजदूरों का निबंधन किया जा रहा है। इसके तहत मजदूरों को 150 रुपया वार्षिक तथा 50 रु पया अर्धवार्षिक शुल्क झारखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार के खाता में जमा करना होता है। विभाग द्वारा निबंधित मजदूर को बहुत सारी सुविधाएं मिलती है। सबसे पहले उन्हें मजदूरी कीट दिया जाता है, जिसमें गैंता, कुदाली, बेलचा, टोपी, साबल, हथौड़ी तथा कढ़ाई होता है। इसके अलावा मजदूरों को निश्शुल्क साइकिल दी जाती है। 35 से 55 वर्ष की महिलाओं को सिलाई मशीन दी जाती है। यूनियन द्वारा रविवार को पहली बार रामगढ़ प्रखंड में शिविर लगाया गया। जल्द ही प्रखंड के अन्य जगहों पर शिविर लगाया जाएगा। करीब 35 मजदूरों का निबंधन किया गया।

मौके पर जिला सचिव मीरु मुर्मू, दयानंद सोरेन, हिमांशु कुशवाहा, सचिव दुर्गा चन्द्र राय, सुरेश मंडल, मुखिया अर्चना देवी, ग्रामप्रधान मान कुमार मांझी, वार्ड सदस्य किष्टु सोरेन आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी