शव जलाने गए 35 वर्षीय युवक राजेश शाह स्नान करने के दौरान बाबाजी पोखर में डूबे

जिले के पथरगामा प्रखंड के घाट पथरगामा ग्राम निवासी यशोदधर शाह के 35 वर्षीय पुत्र राजेश शाह चिहारो पहाड़ स्थित शमशान घाट में शव जलाने के लिए गांव के लोगों के साथ शुक्रवार की शाम को गए थे।

By Atul SinghEdited By: Publish:Sat, 22 Jan 2022 05:11 PM (IST) Updated:Sat, 22 Jan 2022 05:12 PM (IST)
शव जलाने गए 35 वर्षीय युवक राजेश शाह स्नान करने के दौरान बाबाजी पोखर में डूबे
शव जलाने के बाद सभी लोग स्नान करने के लिए निकट के बाबाजी पोखर आए। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

जागरण संवाददाता, गोड्डा : जिले के पथरगामा प्रखंड के घाट पथरगामा ग्राम निवासी यशोदधर शाह के 35 वर्षीय पुत्र राजेश शाह चिहारो पहाड़ स्थित शमशान घाट में शव जलाने के लिए गांव के लोगों के साथ शुक्रवार की शाम को गए थे। शव जलाने के बाद सभी लोग स्नान करने के लिए निकट के बाबाजी पोखर आए। स्नान करने के दौरान राजेश साह पोखर पार करने के क्रम में बीच पोखर में कुंड में फंस गए और वहीं डूबने लगे।

वहां स्नान कर रहे अन्य लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन तब तक वह पोखर के नीचे समा चुके थे। गांव के लोग शुक्रवार की पूरी रात तालाब से राजेश को ढूंढ निकालने के लिए लगे रहे लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। स्थानीय प्रशासन की पहल पर शनिवार की दोपहर एनडीआरएफ की टीम देवघर से आई। दोहपर दो बजे से एनडीआरएफ की गोताखोर टीम भी वाटर बोट के साथ तालाब में राजेश साह का शव निकालने के लिए प्रयासरत है लेकिन बीते करीब एक घण्टे में सफलता नहीं मिली है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन सहित ग्रामीणों की भीड़ तालाब के इर्दगिर्द जुटी हुई है। पोखर में डूबे राजेश शाह के स्वजन अल सुबह से शव के इंतजार में चीत्कार कर रहे है। थाना प्रभारी बलिराम रावत, अवर निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह आदि दल बल के साथ वहां एनडीआरएफ की टीम को सहयोग कर रहे हैं।

पोखर के चारो तरफ अपने पुलिस जवान का पहरा है। काफी खोजबीनके बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।। पुलिस डूबे हुए व्यक्ति को पोखर से निकालने के लिए रात भर से कैंप कर रही है। एनडीआरएफ के आने के बाद भी सुराग नहीं मिला है। बता दें कि राजेश साह की शादी 14 वर्ष पूर्व बिहार प्रांत के गोराडीह ग्राम में हुई थ। उन्हें चार बच्चे भी है। पुत्र गौरव कुमार की उम्र 10 वर्ष है। एक पुत्री 8 वर्ष एवं जुड़वा बेटा जिसका नाम लव और कुश है उसका उम्र 6 वर्ष है। मृतक की पत्नी कुंती देवी ने बताया कि शव जलाने के लिए पति को नहीं भेजना चाह रही थी लेकिन उन्होंने जाते-जाते यही कहा कि वे श्मशान घाट तक जाकर तुरंत घर लौट जाएंगे।

इतना कह कर वह अपने बच्चों के साथ बाबाजी पोखर के ऊपर दहाड़ मार कर रोने लगी। कुंती देवी सुबह 5:00 बजे से ही बाबाजी पोखर के ऊपर राजेश साह की पत्नी अपने बच्चों को लेकर पोखर से डूबे हुए पति का शव निकलने का इंतजार कर रही है।

इस संबंध में पूछे जाने पर थाना प्रभारी बलिराम रावत ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस शुक्रवार की देर शाम से ही घाट पथरगामा ग्राम निवासी राजेश साह को पोखर से निकालने के लिए पुलिस सारी प्रक्रिया कर चुकी है लेकिन पोखर से शव को निकाल नहीं सकी है। बताया कि पुलिस ने इस आशय की सूचना जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी को दे दी गई है। बताया कि गोताखोर एनडीआरएफ टीम आ चुकी है।पोखर से शव निकालने का काम जारी है।

chat bot
आपका साथी