Cheating in Love: प्यार में शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी को चाहिए दहेज; अब थाना-पुलिस का चक्कर

Cheating in Love गर्भवती होने पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपित अपनी मां के लकवा मारने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। उसने 15 दिनों तक उसकी मां की सेवा करवाई और अब शादी करने से इन्कार कर रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 08:31 AM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 09:22 AM (IST)
Cheating in Love: प्यार में शादी का झांसा देकर बनाया शारीरिक संबंध, प्रेमिका गर्भवती हुई तो प्रेमी को चाहिए दहेज; अब थाना-पुलिस का चक्कर
गर्भवती लड़की ने बगोदर थाना से लगाई न्याय की गुहार ( सांकेतिक फोटो)।

जागरण संवाददाता, तिसरी (गिरिडीह)। तिसरी की एक युवती को बगोदर थाना के औंरा के एक युवक राजकुमार गुप्ता ने शादी करने का झांसा देकर गर्भवती बना दिया। अब वह उससे शादी करने से इन्कार कर रहा है। इसे लेकर युवती के आवेदन पर रविवार को तिसरी थाना में आरोपित पर दुष्कर्म करने की प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती सात माह की गर्भवती है। आवेदन के अनुसार दहेज नहीं दे पाने पर आरोपित सहित उसके बहनोई ने शादी करने से इन्कार कर दिया।

7 जुलाई को होनी थी शादी

कहा है कि गत दो जून को औंरा में मुखिया मुकेश कुमार व तिसरी के मुखिया पति इब्राहिम अंसारी सहित कई गणमान्य लोगों के बीच आरोपित ने सात जुलाई को शादी करने की बात कही थी। सात जुलाई को दहेज में लाखों रुपये व बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर उसने शादी से इन्कार कर दिया। काफी विनती आरजू करने के बाद भी वे लोग नहीं माने। तब तिसरी थाना में पीड़िता ने आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगाई। आवेदन के अनुसार तिसरी हटिया में युवती अपने पड़ोसी टिंकू गुप्ता के घर आना जाना करती थी। इस बीच टिंकू के साले राजकुमार गुप्ता के साथ उसका प्रेम प्रसंग चलने लगा। शादी करने का झांसा देकर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। शादी करने की बात दोनों के बीच चलती रही।

15 दिनों तक अपनी मां की करवाई सेवा

गर्भवती होने पर शादी करने का दबाव बनाया गया तो आरोपित अपनी मां के लकवा मारने की बात कहकर उसे अपने घर ले गया। उसने 15 दिनों तक उसकी मां की सेवा करवाई और अब शादी करने से इन्कार कर रहा है। पीड़िता ने कहा कि वह उसके बच्चे की मां बनने जा रही है। अब वह कहां जाए।

मुख्य आरोपित राजकुमार गुप्ता पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है। इसमें दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। लड़की को न्याय दिलाया जाएगा।

-पीकू प्रसाद, बगोदर थाना प्रभारी

chat bot
आपका साथी