सुबह की सैर पर निकले लोगों का शव से हुआ दीदार, फैल गई सनसनी

शव की शिनाख्त भूली निवासी विजय भुइंया के रूप में की गई। मृतक की उम्र 30 के आस-पास होगी। पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।

By mritunjayEdited By: Publish:Sun, 02 Jun 2019 11:30 AM (IST) Updated:Sun, 02 Jun 2019 11:30 AM (IST)
सुबह की सैर पर निकले लोगों का शव से हुआ दीदार, फैल गई सनसनी
सुबह की सैर पर निकले लोगों का शव से हुआ दीदार, फैल गई सनसनी
भूली, जेएनएन। धनबाद शहर से लगी बीसीसीएल की भूली कॉलोनी में रविवार सुबह सनसनी फैल गई। सुबह की सैर को निकले लोगों की नजर ई ब्लॉक पानी टंकी के समीप जमीन पर पड़े एक शव पर गई। शव के पास ही एक बड़ा पत्थर पड़ा था जिसपर खून के कई धब्बे थे। इसी पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी।

थोड़ी ही देर में घटनास्थल पर तमाशबीनों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही भूली ओपी प्रभारी चंदन सिंह पहुंचे। शव की शिनाख्त भूली निवासी विजय भुइंया के रूप में की गई। मृतक की उम्र 30 के आस-पास होगी। पुलिस के अनुसार शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि युवक की पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी