BCCL Mine accident: फुलारीडांट आउटसोर्सिंग से मजदूर व कोयला चोर सुरक्षित बाहर निकले, हाईवाल गिरने से फंस गए थे

मलबा खुली खदान के कोयला फेस से निकलने वाले मुहाने पर गिरा है। उत्पादन के बाद इस रास्ते से कोयला ढुलाई होती है। कर्मी भी आते जाते हैैं। फेस तीन ओर से घिरा है। ऊपर से पत्थर चट्टान-मिट्टी आदि गिरने से निकलने का रास्ता भी बंद हो गया।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 07:33 AM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 07:33 AM (IST)
BCCL Mine accident: फुलारीडांट आउटसोर्सिंग से मजदूर व कोयला चोर सुरक्षित बाहर निकले, हाईवाल गिरने से फंस गए थे
बीसीसीएल के फुलारीटांड आउटसोर्सिंग पैच में हाईवाल से गिरता मलबा।

बरोरा ( धनबाद), जेएनएन। बीसीसीएल के बरोरा क्षेत्र अंतर्गत फुलारीटांड़ आउटसोर्सिंग पैच में हाईवाल ( ऊंची दीवार) से रविवार शाम अचानक भूस्खलन होने लगा। ऊपर से मलबा गिरने से वहां अफरातफरी मच गई। फेस में कोयला चोरी करने गए 30 से 40 की संख्या में लोग फंग गए। फेस के दूसरे छोर पर जाकर कई लोगों ने जान बचाई। मलवे में आधा दर्जन से अधिक बाइक दब गई। संयोग से मजदूर मलवे की चपेट में नहीं आए। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 

कोयला चोरी करने गए पुरुष-महिलाओं के साथ आउटसोर्सिंग कंपनी के दो भारी वाहनों के चालक, खलासी व मुंशी आदि फंस गए थे। रात्रि आठ बजे तक मिट्टी व बड़े-बड़े पत्थरों ( मलबा) का गिरना जारी रहा। नीचे फंसे लोग आवाज लगा रहे थे। फंसे हुए लोगों के परिजन शोर मचाकर उन्हें दूर रहने की सलाह दे रहे थे। ग्रामीण सीढ़ी और रस्सी का जुगाड़ कर खुद बचाव की कोशिश मे हैं। लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू का काम नहीं हो पा रहा है। कई लोग देर रात तक रस्सी के सहारे धीरे-धीरे वहां से निकल रहे थे। आधी रात तक सभी फंसे लोग सुरक्षित बाहर निकल गए। 

घटनास्थल पर बीसीसीएल और आउटसोर्सिंग कंपनी का कोई भी अधिकारी और कर्मी मौजूद नहीं था। प्रशासनिक अधिकारी भी नहीं दिखे। मलबा खुली खदान के कोयला फेस से निकलने वाले मुहाने पर गिरा।उत्पादन के बाद इस रास्ते से कोयला ढुलाई होती है। कर्मी भी आते जाते हैं। फेस तीन ओर से घिरा है। ऊपर से पत्थर, चट्टान-मिट्टी आदि गिरने से निकलने का रास्ता भी बंद हो गया और वे लोग फंस गए। हाईवाल की ऊंचाई डेढ़ से दो सौ मीटर तक है। लगातार मलबा गिरने से लोग नहीं निकल नहीं पा रहे थे। घटना स्थल से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर खनन कार्य चल रहा था। 

हाईवाल से मलबा गिरा था। इससे कोयला फेस में जाने का रास्ता बंद हो गया है। लोग फंस गए थे। कोई हताहत नहीं हुआ। सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल गए हैं। 

-सुनेधा नंदन, प्रबंधक, शताब्दी-फुलारीटांड परियोजना।  

chat bot
आपका साथी