Dhanbad Weather: मई के पहले दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, एक से चार मई के बीच बारिश के भी आसार

पूरा शहर भीषण गर्मी की गिरफ्त में जकड़ा है। दोपहर में चलने वाली जानलेवा गर्म हवा लोगों को बीमार कर रही है। तकरीबन दो महीने से बारिश नहीं हुई है] जिससे सूखा जैसे हालत हैं। अभी एक-दो दिन भीषण गर्मी झेलनी होगी। शनिवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा।

By Deepak Kumar PandeyEdited By: Publish:Fri, 29 Apr 2022 05:53 AM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2022 05:53 AM (IST)
Dhanbad Weather: मई के पहले दिन से बदलेगा मौसम का मिजाज, एक से चार मई के बीच बारिश के भी आसार
गुरुवार को काल बैसाखी के प्रभाव से दोपहर बाद तेज हवा चली।

जागरण संवाददाता, धनबाद: पूरा शहर भीषण गर्मी की गिरफ्त में जकड़ा है। दोपहर में चलने वाली जानलेवा गर्म हवा लोगों को बीमार कर रही है। तकरीबन दो महीने से बारिश नहीं हुई है] जिससे सूखा जैसे हालत हैं। अभी एक-दो दिन भीषण गर्मी झेलनी होगी। शुक्रवार और शनिवार को भी मौसम का मिजाज तल्ख रहेगा। शुक्रवार को दिन का तापमान 43 डिग्री पर रहने का अनुमान है। शनिवार को इसमें 2 डिग्री की गिरावट आ सकती है। मई की शुरुआत के साथ ही एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से एक से चार मई के दौरान बादल छाने के साथ ही बारिश की भी संभावना बन रही है।

हालांकि गुरुवार शाम को बादल छाने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। रात के तापमान में भी गिरावट हुई, लेकिन आज फिर तेज धूप का सामना करना होगा। वहीं मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिन के बाद आबोहवा में बदलाव की संभावना जताई है। 30 अप्रैल को झारखंड के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने और तेज गर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है। एक से तीन मई के दौरान भी राज्य के अलग-अलग हिस्सों में गरज के साथ बारिश का अनुमान जताया है।

बंगाल की ओर चला गया काल बैसाखी: गुरुवार को दोपहर से धनबाद में धूल भरी तेज आंधी चली, जिससे धूप के तेवर कम हुए। मानसून के अध्ययनकर्ता डॉ एसपी यादव ने बताया कि कोडरमा और हजारीबाग के बीच गुरुवार को काल बैसाखी ने जन्म लिया था। धनबाद के उत्तरी हिस्से से काल बैसाखी ने यहां प्रवेश किया और बंगाल की ओर चला गया। काल बैसाखी के प्रभाव से ही दोपहर बाद तेज हवा चली। इससे पहले 17, 20 और 21 अप्रैल को भी संताल के साहिबगंज, कोडरमा ,चतरा और हजारीबाग में आए काल बैसाखी से धनबाद का मौसम बदला था।

जिले में दो मई तक का संभावित तापमान

29 अप्रैल शुक्रवार अधिकतम 43 न्यूनतम 27

30 अप्रैल शनिवार अधिकतम 41 न्यूनतम 27

1 मई रविवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26

2 मई सोमवार अधिकतम 39 न्यूनतम 26

chat bot
आपका साथी