मुराईडीह में मतदान से पहले हुई मारपीट के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज

मुराईडीह में मतदान से पहले हुई मारपीट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 May 2022 09:48 PM (IST) Updated:Fri, 20 May 2022 09:48 PM (IST)
मुराईडीह में मतदान से पहले हुई मारपीट के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज
मुराईडीह में मतदान से पहले हुई मारपीट के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज

मुराईडीह में मतदान से पहले हुई मारपीट के मामले में तीन प्राथमिकी दर्ज

संवाद सहयोगी, बरोरा : मुराईडीह पंचायत में मतदान से पहले हुई मारपीट के मामले में बरोरा थाने की पुलिस ने तीन प्राथमिकी दर्ज की है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नही है। पुलिस अभी जांच कर रही है। पहली प्राथमिकी सुभाष यादव की शिकायत के आधार पर मुराईडीह मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह और उनके भाई सचिन सिंह, संजय चौहान और उनके छोटे भाई उमेश चौहान, उमेश के दो बेटे सुनील यादव व बृजनंदन उर्फ बिरजू चौहान, संतोष सिंह उर्फ लादेन के अलावा 10-12 अज्ञात लोगों पर दर्ज की गई। इन लोगों के खिलाफ एक मत होकर जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने, सोने की चेन व मोबाइल छीनने का आरोप है।

दूसरी प्राथमिकी मुराईडीह कालोनी निवासी मुखिया प्रत्याशी नवीन सिंह के समर्थक संतोष कुमार सिंह की शिकायत पर मुराईडीह की पूर्व मुखिया अनिता देवी के पति मोहन महतो, सुभाष यादव, अनिल चौहान, सुधीर चौहान, सुशील चौहान, आकाश चौहान, सूरज चौहान व 10-12 अज्ञात लोगों पर दर्ज की गई है। इन लोगों पर हथियार से लैस होकर मारपीट करने का आरोप है।

तीसरी प्राथमिकी मुराईडीह मुखिया प्रत्याशी नवीन कुमार सिंह की शिकायत पर सुभाष यादव, संजीव कुमार, जयराम यादव, राजू यादव, पिंटू यादव, मनोज यादव, अनिल चौहान, सुधीर चौहान, जयराम के भतीजे सहित 10-12 अज्ञात लोगों पर दर्ज की गई है। इन लोगों पर एक मत होकर षडयंत्र के तहत घात लगाकर जान मारने की नीयत से मारपीट कर जख्मी करने तथा सोने की चेन और पैसे छीनने का आरोप है। इन तीनों मामले में पुलिस ने दो जख्मियों का इलाज बाघमारा अस्पताल में कराया है।

पुलिस की मानें तो तीनों मामला पंचायत चुनाव से जुड़ा है। सुभाष और नवीन में पुरानी रंजिश है। जो चुनाव में उभरकर सामने आया है। दोनों पक्ष के समर्थकों के बीच तनाव है। पुलिस क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी है। मालूम हो कि मुराईडीह पंचायत में मतदान से कुछ घंटे पहले दो चक्र में दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। उसमें सुभाष यादव व नवीन सिंह घायल हुए थे। नवीन सिंह मुराईडीह पंचायत से मुखिया चुनाव लड़ रहे थे जबकि सुभाष यादव इसी पंचायत के पूर्व मुखिया तथा वर्तमान मुखिया प्रत्याशी अनीता देवी के समर्थक हैं।

chat bot
आपका साथी