Modified Lockdown में जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू, देना पड़ रहा ज्यादा टोल टैक्स Dhanbad News

धनबाद जिले में जीटी रोड करीब 75 किलोमीटर का सफर तय करता है। तोपचांची से लेकर मैथन तक। सोमवार सुबह से ही तोपचांची से मैथन के बीच जीटी पर भारी वाहनों का परिचालन दिख रहा है।

By MritunjayEdited By: Publish:Mon, 20 Apr 2020 11:43 AM (IST) Updated:Mon, 20 Apr 2020 11:43 AM (IST)
Modified Lockdown में  जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू, देना पड़ रहा ज्यादा टोल टैक्स Dhanbad News
Modified Lockdown में जीटी रोड पर वाहनों की आवाजाही शुरू, देना पड़ रहा ज्यादा टोल टैक्स Dhanbad News

मैथन, जेएनएन। लॉकडाउन में शर्तों के साथ मिली छूट का असर दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 (GT Road) पर भी दिख रहा है। 25 मार्च से लॉकडाउन के बाद सोमवार को पहली पर वाहनों की आवागमन कुछ ज्यादा दिख रही है। इसी के साथ लॉकडाउन में बंद पड़े टोल प्लाजा पर भी टोल टैक्स की वसूली शुरू हो गई है। वसूली बढ़ी हुई दरों पर की जा रही है। 

धनबाद जिले में जीटी रोड करीब 75 किलोमीटर का सफर तय करता है। तोपचांची से लेकर मैथन तक। सोमवार सुबह से ही तोपचांची से मैथन के बीच जीटी पर भारी वाहनों का परिचालन दिख रहा है। हालांकि वाहनों की संख्या गिनती की है। मैथन टोल प्लाजा रविवार-सोमवार की मध्य रात में खुल गया। यहां लॉकडाउन से पहले की तरह टोल की वसूली की जा रही है। टोल की दर बढ़ा दी गई है। बढ़ी हुई दर पर टोल की वसूली हो रही है। इससे वाहन मालिक और चालकों में थोड़ी नाराजगी भी दिख रही है। क्योंकि लॉकडाउन से थोड़ी राहत मिलने के साथ ही टोल टैक्स की आफत भी आन पड़ी है। लॉकडाउन का उल्लंघन ना हो इसके लिए पुलिस की पेट्रोलिंग भी जीटी रोड पर हो रही है। 

chat bot
आपका साथी