Howrah New Delhi Rail Line: 160 की रफ्तार से चलेगी ट्रेन, धनबाद रेल मंडल में नौ रेल ओवरब्रिज व 30 सब-वे बनेंगे

धनबाद रेल मंडल के नए डीआरएम आशीष बंसल ने कहा कि हावड़ा-नई दिल्ली के बीच 160 की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए धनबाद रेल मंडल में नौ रेल ओवर ब्रिज और 30 लिमिटेड सब-वे का निर्माण कराना है। इनमें 25 डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ मिलकर पूरा होगा।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 07:30 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 07:30 PM (IST)
Howrah New Delhi Rail Line: 160 की रफ्तार से चलेगी ट्रेन, धनबाद रेल मंडल में नौ रेल ओवरब्रिज व 30 सब-वे बनेंगे
धनबाद कार्यालय में पत्रकारों से बात करते डीआरएम आशीष बंसल साथ में पीआरओ पीके मिश्रा।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद रेल मंडल (Dhanbad Railway Division) के नए डीआरएम आशीष बंसल (Dhanbad DRM Ashish Bansal) ने पदभार ग्रहण करने के साथ ही यहां की प्रस्तावित परियोजनाओं का अध्ययन शुरू कर दिया है। भारतीय रेल इंजीनियरिंग सेवा के अधिकारी होने का फायदा रेल मंडल की परियोजनाओं को भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हावड़ा से नई दिल्ली के बीच 160 की रफ्तार से ट्रेन चलाने के लिए धनबाद रेल मंडल में नौ रेल ओवर ब्रिज और 30 लिमिटेड हाइट सबवे का निर्माण कराना है। इनमें 25 डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के साथ मिलकर पूरा होगा। रेलवे की महत्वाकांक्षी परियोजना समय पर पूरी हो इसकी पूरी कोशिश होगी। जो एजेंसी काम कर रही हैं उन्हें रेलवे अपना हर संभव सहयोग करेगी।

धनबाद से प्रस्तावित ट्रेनों को चलाने का करेंगे प्रयास: डीआरएम ने कहा कि यात्री सुविधाएं उनकी प्राथमिकता में हैं। यात्रियों को सभी स्टेशनों पर न्यूनतम सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। धनबाद से प्रस्तावित ट्रेनों के चलने से जुड़े सवाल पर कहा कि इस मामले में पूर्व मध्य रेल मुख्यालय से बातचीत कर कुछ ट्रेनों को चलाने का प्रयास करेंगे।

धनबाद से रहा है नाता, 1992-93 में बिता चुके लंबा समय: उत्तर रेलवे में चीफ ट्रैक इंजीनियर के पद पर तीन साल से सेवारत आशीष बंसल का धनबाद से पुराना नाता रहा है। 1992-93 के दौरान उनका काफी समय धनबाद में गुजरा था। इंजीनियरिंग कैडर के अधिकारी होने की वजह से धनबाद रेल मंडल के पहाड़ियों वाले रेलखंड गुरपा-गझण्डी सेक्शन में काम कर चुके हैं। इसके साथ ही धनबाद रेल मंडल के डाल्टनगंज में भी उनका काफी वक्त गुजरा है।

chat bot
आपका साथी