Top Dhanbad News of the day, Sat, 7 September, 2019, बच्ची के साथ दुष्कर्म, आत्महत्या की धमकी. पारा शिक्षक की मौत, मॉब लिंचिंग पर पुलिस सख्त, सामुदायिक भवन का उद्घाटन

आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म। भाजपा नेता ने आत्महत्या की धमकी दी। इलाज के अभाव में पारा शिक्षक की मौत। मॉब लिंचिंग पर पुलिस सख्त। सासंद ने सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 07 Sep 2019 05:25 PM (IST) Updated:Sat, 07 Sep 2019 05:25 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Sat, 7 September, 2019, बच्ची के साथ दुष्कर्म, आत्महत्या की धमकी. पारा शिक्षक की मौत, मॉब लिंचिंग पर पुलिस सख्त, सामुदायिक भवन का उद्घाटन
Top Dhanbad News of the day, Sat, 7 September, 2019, बच्ची के साथ दुष्कर्म, आत्महत्या की धमकी. पारा शिक्षक की मौत, मॉब लिंचिंग पर पुलिस सख्त, सामुदायिक भवन का उद्घाटन

धनबाद, जेएनएन। कोकडीह स्थित डिनोबली स्कूल के उप प्राचार्य और एक शिक्षक पर आठ साल की बच्ची के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजपा नेता अनिता गोराई ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्महत्या की धमकी दी है। चार माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में एक पारा शिक्षक की मौत हो गई। बच्चा चोर की अफवाह में विक्षिप्त व्यक्ति की भीड़ द्वारा पिटाई से मौते के बाद पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। सांसद पीएन सिंह ने अपने गोद लिए ग्राम पंचायत रतनपुर के जीरा मुड़ी गांव में पं दीनदयालय उपाध्याय बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन का उद्घाटन किया।

आठ साल की बच्ची से सिक रूम में होता था कुकर्म
कोकडीह स्थित डिनोबली स्कूल के उप प्राचार्य और वर्ग शिक्षक पर आठ साल की बच्ची के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। इस मामले में स्कूल की नर्स पर भी गंभीर आरोप है। बच्ची की पिता की शिकायत पर कतरास थाना में उप प्राचार्य, वर्ग शिक्षक और नर्स के खिलाफ दुष्कर्म और पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि छात्रा की तबीयत ठीक नही रहने पर उसे सिक रूम ले जाया जाता। नर्स टेबलेट खिलाकर बच्ची को बेहोश कर देती थी। इसके बाद सहायक प्राचार्य और वर्ग शिक्षक कुकर्म किया करते थे।

भाजपा नेता ने दी आत्महत्या की धमकी
सोशल मीडिया पर धनबाद जिला परिषद के चेयरमैन रॉबिन गोराई की पत्नी अनिता गोराई के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट के बाद भाजपा की राजनीति गरमा गई है। अनित पाथरकुंआ पंचायत की मुखिया हैं। वह निरसा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहती हैं। फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की गिरफ्तारी नहीं होने पर गोराई ने पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है। साथ ही शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी है। अनिता हाल ही में वह भाजपा में शामिल हुईं हैं। निरसा विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी कर रही हैं।

इलाज के अभाव में पारा शिक्षक की मौत
रखितपुर प्राथमिक विद्यालय के पारा शिक्षक दरबारी अंसारी की शुक्रवार को मौत हो गई। वह किडनी की बीमारी का मरीज था। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण बीमारी का इलाज ठीक से नहीं करा पा रहा था। अंततः इलाज के अभाव में दरबारी की मौत हो गई। उसे चार माह से मानदेय नहीं मिला था। वह दवा भी नहीं खरीद पा रहा था। पारा शिक्षक संघ ने दरबारी की मौत पर दुख व्यक्त कर मृतक परिवार के आश्रित को मुआवजा व नियोजन देने की मांग राज्य सरकार से की है।

उन्मादी हिंसा में विक्षिप्त की मौत के बाद टूटी पुलिस की नींद
बच्चा चोर की अफवाह में निरसा प्रखंड के रांगामाटी गांव में विक्षिप्त प्रथम सिंह की भीड़ द्वारा पिटाई से मौते हो गई। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी किशोर कौशल ने उन्मादी हिंसा में शामिल लोगों की शिनाख्त कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। एसएसपी के निर्देश पर जिला भर में जहां भी संदेही को पकड़कर मारपीट की गई है। उन तमाम घटनाओं में शामिल लोगों को चिन्हित कर पुलिस कड़ी कार्रवाई की तैयारी में है।

सांसद ने सौंपी बहुद्देश्यीय भवन की चाबी
सांसद आदर्श ग्राम पंचायत रतनपुर के जीरा मुड़ी गांव में पंडित दीनदयालय उपाध्याय बहुद्देश्यीय सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो गया है। रतनपुर ग्राम पंचायत को धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने गोद ले रखा है। उन्होंने शुक्रवार को बहुद्देश्यीय भवन का उद्घाटन किया। मौके पर सांसद ने गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय के सामने विवाव मंडल निर्माण करवानेे का आश्वाशन दिया।

chat bot
आपका साथी