Top Dhanbad News of the day, Tue, 10 September, 2019, व्यवसायी की रहस्यम मौत, शुभम ने किया आत्मसमर्पण, उप प्राचार्य गिरफ्तार, पागल प्रेमी की धुनाई, राहुल को चुनौती

व्यवसायी की रहस्यम मौत। शुभम ने किया आत्मसमर्पण। दुष्कर्म मामले में उप प्राचार्य गिरफ्तार। पागल प्रेमी की बच्चा चोर समझ धुनाई। भाजपा विधायक ने राहुल को चुनौती दी।

By SunilEdited By: Publish:Tue, 10 Sep 2019 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 10 Sep 2019 06:11 PM (IST)
Top Dhanbad News of the day, Tue, 10 September, 2019, व्यवसायी की रहस्यम मौत, शुभम ने किया आत्मसमर्पण, उप प्राचार्य गिरफ्तार, पागल प्रेमी की धुनाई, राहुल को चुनौती
Top Dhanbad News of the day, Tue, 10 September, 2019, व्यवसायी की रहस्यम मौत, शुभम ने किया आत्मसमर्पण, उप प्राचार्य गिरफ्तार, पागल प्रेमी की धुनाई, राहुल को चुनौती

धनसार, जेएनएन। शहर के जाने-माने पेट्रोल पंप व्यवसायी नरेंद्र सिंह उर्फ डब्बू सिंह की मंगलवार सुबह रहस्यम मौत हो गई, जिसे सुलझाने में पुलिस जुटी है। फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर देखकर फहीम खान का भतीजा बनकर रंगदारी मांगने वाले शुभम ने सोमवार को धनसार थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। डिनोबली में आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के बाद स्कूल के उप प्राचार्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। प्रेमिका से मिलने बिहार के बेतिया से सिनीडीह पहुंचे प्रेमी अर्जुन को बच्चा चोर समझकर लोगों ने धुनाई कर दी। विधायक ढुलू महतो ने कहा कि बाघमारा में भाजपा इतनी मजबूत है कि यहां से राहुल गांधी भी चुनाव लड़े तो भाजपा प्रत्याशी को हरा नहीं सकते हैं।

पेट्रोल पंप के मालिक की रहस्यम मौत

शहर के जाने-माने पेट्रोल पंप व्यवसायी नरेंद्र सिंह उर्फ डब्बू सिंह की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मौत कैसे हुई, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। परिजनों के अनुसार, उनकी मौत मॉर्निंग वॉक के दौरान चक्कर खाकर गिर जाने से हुई, जबकि गले पर उभरे निशान आत्महत्या का इशारा कर रहे हैं। सरायढेला पुलिस मौत के रहस्य को सुलझाने में जुट गई है।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' देख शुभम बना सोनू

फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर देखकर फहीम खान का भतीजा बनकर रंगदारी मांगने वाले शुभम ने सोमवार को धनसार थाना में आत्मसमर्पण कर दिया। वह बेंगलुरु में वेल्डिंग का काम करता है। बता दें कि 21 अगस्त को हीरापुर के स्वर्ण व्यवसायी रोहित कुमार कश्यप से शुभम ने सोनू खान बनकर फोन पर पांच लाख की रंगदारी मांगी थी। मामले को लेकर धनसार पुलिस शुभम से पूछताछ कर रही है।

छात्रा से दुष्कर्म मामले में उप प्राचार्य गिरफ्तार

डिनोबली स्कूल की आठ साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म की पुष्टि के बाद स्कूल के उप प्राचार्य को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। स्कूल की नर्स पहले से हिरासत में है। इधर, सोमवार की सुबह डिनोबली स्कूल के सामने गुस्साएं अभिभावकों के साथ सामाजिक एवं छात्र संगठनों ने जमकर विरोद प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिभावकों ने प्राचार्य तन्नुश्री बनर्जी से बातचीत की। उन्होंने आश्वासन दिया कि स्कूल के भीतर व्यवस्था को और पुख्ता किया जाएगा। भविष्य में किसी को भी शिकायत का मौका नहीं मिलेगा।

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की बच्चा चोर समझ हुई धुनाई

फेसबुकिया प्यार के चक्कर में अपनी प्रेमिका से मिलने बिहार के बेतिया से धनबाद के सिनीडीह पहुंचे प्रेमी अर्जुन कुमार की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। फेसबुक पर प्यार होने के बाद वह प्रेमिका से मिलने के लिए सिनीडीह आया था। प्रेमिका की तलाश में इधर-उधर भटक और तांक-झांक कर रहा था। तभी लोगों ने बच्चा समझकर जमकर पिटाई शुरू कर दी। संयोग से पुलिस पहुंच गई वरना अर्जुन की जान जा सकती थी।

भाजपा विधायक ने दी राहुल गांधी को चुनौती

भाजपा विधायक ढुलू महतो ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व सांसद राहुल गांधी को चनौती दी है। उन्होंने कहा कि राहुलजी भले ही कांग्रेस के अध्यक्ष नहीं हैं, लेकिन आपकी अहमियत कम नहीं हुई है। कांग्रेस के छोटे-बड़े नेताओं के लिए तो आप अब भी अध्यक्ष से कम नहीं हैं और न ही भविष्य में कम होंगे। विधायक ने कहा कि बाघमारा में भाजपा इतनी मजबूत है कि यहां से अगर राहुल गांधी भी चुनाव लड़े तो भाजपा प्रत्याशी को नहीं हरा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी