आज सिकंदराबाद-समस्तीपुर, कल दुर्ग-पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

धनबाद बिहार जानेवाले यात्रियों के लिए 26 मार्च की रात सिकंदराबाद से समस्तीपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन से रांची बोकारो धनबाद और देवघर के यात्री समस्तीपुर पहुंच सकते हैं। वापसी में इस ट्रेन को एक अप्रैल को चलाया जाएगा जो समस्तीपुर से सिकंदराबाद जाएगी। होली के बाद वापसी के लिए भी इस ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही दुर्ग से पटना के बीच 27 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM (IST) Updated:Thu, 25 Mar 2021 11:13 PM (IST)
आज सिकंदराबाद-समस्तीपुर, कल दुर्ग-पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
आज सिकंदराबाद-समस्तीपुर, कल दुर्ग-पटना के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

जागरण संवाददाता, धनबाद : बिहार जानेवाले यात्रियों के लिए 26 मार्च की रात सिकंदराबाद से समस्तीपुर के लिए होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। इस ट्रेन से रांची, बोकारो, धनबाद और देवघर के यात्री समस्तीपुर पहुंच सकते हैं। वापसी में इस ट्रेन को एक अप्रैल को चलाया जाएगा, जो समस्तीपुर से सिकंदराबाद जाएगी। होली के बाद वापसी के लिए भी इस ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं। इसके साथ ही दुर्ग से पटना के बीच 27 मार्च को होली स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में इस ट्रेन को 30 मार्च को पटना से दुर्ग तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन गोमो और बोकारो होकर चलेगी।

07037 सिकंदराबाद-समस्तीपुर स्पेशल :

सिकंदराबाद - रात 10:15

बोकारो - रात 1:40

धनबाद - तड़के 3:45

जसीडीह - सुबह 6:47

समस्तीपुर - दोपहर 12:20 07038 समस्तीपुर-सिकंदराबाद स्पेशल :

समस्तीपुर - सुबह 8:20

जसीडीह - दोपहर 1:05

धनबाद - शाम 4:15

बोकारो - शाम 6:20

सिकंदराबाद - रात 9:35 08793 दुर्ग-पटना होली स्पेशल :

दुर्ग - दोपहर 3:00

बोकारो - अलसुबह 3:00

गोमो - अलसुबह 4:10

पटना - दिन 10:40

08794 पटना-दुर्ग होली स्पेशल

पटना - रात 8:30

गोमो - रात 2:35

बोकारो - अलसुबह 4:45

दुर्ग - शाम 7:00 होली में चलने वाली अन्य स्पेशल ट्रेनें :

- 24 मार्च की रात खुली 07040 हैदराबाद-रक्सौल होली स्पेशल 26 मार्च को तड़के 3:45 पर धनबाद आएगी। जसीडीह होकर शाम 4:50 पर रक्सौल पहुंचेगी।

- 07039 रक्सौल-हैदराबाद होली स्पेशल 31 मार्च को चलेगी। रक्सौल से तड़के 3:25 पर खुलकर शाम 4:15 पर धनबाद, शाम 6:20 पर बोकारो होकर दूसरे दिन रात 10:15 पर हैदराबाद पहुंचाएगी।

- 04222 लखनऊ-कोलकाता होली स्पेशल शुक्रवार व मंगलवार को 30 मार्च तक चलेगी। लखनऊ से रात 11:35 पर खुलकर दोपहर 2:20 पर धनबाद और रात 9:45 पर कोलकाता पहुंचेगी।

- 04221 कोलकाता-लखनऊ होली स्पेशल शनिवार व बुधवार को 31 मार्च तक चलेगी। कोलकाता से रात 11:55 पर खुलकर तड़के 4:35 पर धनबाद और रात 8:30 पर लखनऊ पहुंचाएगी।

- 04520 नांगल डैम-कोलकाता होली स्पेशल 27 मार्च को चलेगी। नांगलडैम से सुबह 6:50 पर खुलकर जसीडीह, आसनसोल होकर दोपहर 2:45 पर कोलकाता पहुंचेगी।

- 04519 कोलकाता-नांगलडैम होली स्पेशल 29 मार्च को चलेगी। कोलकाता से सुबह 7:40 पर खुलकर आसनसोल व जसीडीह के रास्ते शाम 3:55 पर नांगलडैम पहुंचाएगी। इन ट्रेनों के बढ़े फेरे :

- धनबाद से पटना जानेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस 30 जून तक चलेगी।

- पटना से धनबाद आनेवाली गंगा-दामोदर एक्सप्रेस एक जुलाई तक चलगी।

- गोमो-बोकारो होकर चलने वाली रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस दोनों ओर से 30 जून तक चलेगी।

- जसीडीह-आसनसोल होकर चलने वाली राजेंद्र नगर-दुर्ग स्पेशल 20 अप्रैल तक चलेगी।

- दुर्ग से राजेंद्र नबर जानेवाली स्पेशल ट्रेन के फेरे 22 अप्रैल तक बढ़ाए गए हैं।

- बरकाकाना-पटना पालामू एक्सप्रेस अब 30 जून तक चलेगी।

- पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस के फेरे एक जुलाई तक बढ़े।

- सिगरौली-पटना पलामू लिक एक्सप्रेस अब 30 जून तक चलेगी।

- पटना-सिगरौली पलामू लिक एक्सप्रेस एक जुलाई तक चलेगी।

- हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस अब एक जुलाई तक चलेगी।

- गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस के फेरे में 30 जून तक विस्तार

- महुदा-गोमो होकर चलने वाली शालीमार-गोरखपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 29 जून तक चलेगी।

- गोरखपुर-शालीमार साप्ताहिक एक्सप्रेस 28 जून तक चलेगी।

chat bot
आपका साथी