गोमो-आसनसोल अप व डाउन का टाइम टेबल बदला

जागरण संवाददाता धनबाद सुबह गोमो से आसनसोल और दोपहर में आसनसोल से गया के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। गोमो-आसनसोल मेमू अब मतारी से धोखरा तक नए समय पर आएगी। आसनसोल-गया मेमू भूली से मतारी तक नए टाइम टेबल पर चलेगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Apr 2021 11:38 PM (IST) Updated:Thu, 08 Apr 2021 11:38 PM (IST)
गोमो-आसनसोल अप व डाउन का टाइम टेबल बदला
गोमो-आसनसोल अप व डाउन का टाइम टेबल बदला

जागरण संवाददाता, धनबाद : सुबह गोमो से आसनसोल और दोपहर में आसनसोल से गया के बीच चलने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेनों के टाइम टेबल में बदलाव किया गया है। गोमो-आसनसोल मेमू अब मतारी से धोखरा तक नए समय पर आएगी। आसनसोल-गया मेमू भूली से मतारी तक नए टाइम टेबल पर चलेगी। हालांकि टाइम टेबल में आंशिक फेरबदल ही होगा। इसके साथ ही दोनों ट्रेनों का ठहराव गोमो और मतारी के बीच रामाकुंडा हॉल्ट पर भी दिया गया है। नई व्यवस्था नौ अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी। गुरुवार को धनबाद रेल मंडल ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया। टाइम टेबल में बदलाव होने से शुक्रवार से गोमो से आसनसोल जानेवाली मेमू पैसेंजर दो मिनट पहले धनबाद आएगी और दो मिनट पहले खुल जाएगी। पहले जहां सुबह 7:54 में आकर 7:56 पर खुलती थी। अब 7:52 में आकर 7:54 में ही खुल जाएगी। प्रधानखंता से आसनसोल के बीच के स्टेशनों का टाइम टेबल पहले की तरह ही प्रभावी रहेगा। टाइम टेबल

03542 गोमो-आसनसोल मेमू पैसेंजर

पहले अब

गोमो - सुबह 7:10 वही

रामाकुंडा - सुबह 7:17

मतारी - सुबह 7:26 सुबह 7:25

निचितपुर - सुबह 7:33 सुबह 7:32

तेतुलमारी - सुबह 7:40 सुबह 7:39

भूली - सुबह 7:47 सुबह 7:46

धनबाद - सुबह 7:54 सुबह 7:52

धोखरा - सुबह 8:03 सुबह 8:02

----

03545 आसनसोल-गया मेमू

पहले अब

धनबाद - दोपहर 3:16 वही

भूली - दोपहर 3:27 दोपहर 3:26

तेतुलमारी - दोपहर 3:34 दोपहर 3:33

निचितपुर - दोपहर 3:41 दोपहर 3:40

मतारी - दोपहर 3:48 दोपहर 3:47

रामाकुंडा दोपहर 3:55

chat bot
आपका साथी