त्यौहार और शादी ब्याह के मौसम में चढ़ रहा आभूषण का भाव

धनबाद दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद धनतेरस दिवाली छठ और शादी ब्याह का मौसम आने वाला है। छठ को छोड़ अन्य पर्व पर गहनों की खरीदारी जोरों पर होती है लेकिन ग्राहकों के लिए यह मौसम सुखद नहीं होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 05:47 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 05:47 PM (IST)
त्यौहार और शादी ब्याह के मौसम में चढ़ रहा आभूषण का भाव
त्यौहार और शादी ब्याह के मौसम में चढ़ रहा आभूषण का भाव

धनबाद : दुर्गा पूजा समाप्त होने के बाद धनतेरस, दिवाली, छठ और शादी ब्याह का मौसम आने वाला है। छठ को छोड़ अन्य पर्व पर गहनों की खरीदारी जोरों पर होती है, लेकिन ग्राहकों के लिए यह मौसम सुखद नहीं होगा। सराफा बाजार ने सोने और चांदी के दाम में तेजी के संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि सोना 52000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 62 हजार रुपये प्रति किलो की दर को भी पार करेगी। इन धातुओं की कीमतों में होने वाली बढ़ोत्तरी बाजार के लिए अच्छे संकेत नहीं दे रही है। हालांकि इन त्यौहारों के आने से पहले सोने की कीमतों में पिछले एक सप्ताह के दौरान सोना में 540 और चांदी में 2540 रुपये की कमी देखी गई है। धनबाद के सराफा बाजार के भाव की बात करें तो दोनों धातु सोना और चांदी में गुरुवार से कमी है। जबिक 24 अक्टूबर को दोनों धातुओं ने 52000 और 64000 का आंकड़ा पार कर लिया था। लॉकडाउन के बाद गहनों की दुकानें जब खुली तो ग्राहाकों की कमी देखी गई थी, लेकिन त्यौहारी सीजन आने के साथ ही खरीदार दुकानों पर पहुंचने लगे थे। जेवर कारोबारी और जिला सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष चेतन गोयनका ने बताया कि सोना और चांदी की कीमतें आने वाले दिनों में बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मांग के हिसाब से माल नहीं मिल रहा है। ऐसे में इन दोनों की कीमतें बढ़ेंगी। वर्तमान में जो पहले का माल पड़ा हुआ था उस कारण कमी देखी जा रही है। बीते एक सप्ताह में सोना और चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव देखेन को मिला है। बीते एक सप्ताह में सोना प्रति दस ग्राम और चांदी प्रति किलो का भाव : तिथि - सोना - चांदी 30 अक्टूबर - 51,690 - 61,560 29 अक्टूबर - 51,690 - 61,560 28 अक्टूबर - 52,360 - 63,760 27 अक्टूबर - 52,140 - 63,370 26 अक्टूबर - 52,220 - 63,930 25 अक्टूबर - 52,230 - 64,100 24 अक्टूबर - 52,230 - 64,100

chat bot
आपका साथी