राय दा के साथ रहने से ही मिल जाता था मा‌र्क्सवादी व लेलिन विचारधारा का अर्थ : अरूप

निरसा/ चिरकुंडा/ पंचेत पूर्व सांसद व मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति के संस्थापक एके राय का 86वां जन्मदिवस निरसा चिरकुंडा समेत दहीबाड़ी में मनाया गया। निरसा मासस कार्यालय में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:56 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:56 PM (IST)
राय दा के साथ रहने से ही मिल जाता था मा‌र्क्सवादी व लेलिन विचारधारा का अर्थ : अरूप
राय दा के साथ रहने से ही मिल जाता था मा‌र्क्सवादी व लेलिन विचारधारा का अर्थ : अरूप

निरसा/ चिरकुंडा/ पंचेत : पूर्व सांसद व मा‌र्क्सवादी समन्वय समिति के संस्थापक एके राय का 86वां जन्मदिवस निरसा, चिरकुंडा समेत दहीबाड़ी में मनाया गया। निरसा मासस कार्यालय में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि एके राय का जीवन खुले पन्ने के सामान तरह था। मा‌र्क्सवादी व लेलिनवादी विचारधारा क्या है इसे पढ़ने से ही नहीं बल्कि उनके साथ रहने से मिल जाता था। उन्होंने कभी अपने नीति व सिद्धांत से समझौता नहीं किया। आजीवन मजदूर व किसान के अधिकारों के लिए लड़ते रहे। तीन-तीन बार विधायक व सांसद रहने के बावजूद उन्होंने कभी भी पेंशन नहीं लिया। उनके विचारों को अपने जीवन में आत्मसात कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं। दहीबाड़ी पार्टी कार्यालय में बबलू दास के नेतृत्व में एके राय का जन्मदिवस मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। डूमरकुंडा स्थित पार्टी कार्यालय में चिरकुंडा मासस कमेटी व युवा मोर्चा ने एके राय का जन्मदिवस मनाया। भाकपा माले ने सेंट्रल पुल स्थित पार्टी कार्यालय में उनका जन्मदिवस मनाया। मौके पर आगम राम, मुमताज अंसारी, टुटून मुखर्जी, हरेराम, रामजी यादव, आफताब आलम, रोशन मिश्रा, भक्तिपद मोदी, पापन चटर्जी, उत्तम कर, मागन बाउरी, सलीम अंसारी, गोरा धीवर, गौतम दशांदी, मिलन शर्मा, राज किशोर मुर्मू, मंगल गोराई,श्यामल दास,जयंती गोराई, सुभाष मोदी, बिरजू राय, लखी टुडू,विक्की सिंह, मिठू महतो, संतु चटर्जी, कल्याण राय, वरुण दे, राजू अंसारी, दीनानाथ रविदास, राम जी शर्मा, सोनू मिश्रा, मोइज खान, रवि रंजन सिंह, अमृत चक्रवर्ती, इकराम अंसारी,अखिलेश साव, प्रशांत लायक, राकेश सिंह, दुर्गादास गोराई, बुबाई गांगुली, शुभंकर राय, विश्वनाथ मुखर्जी, राजन मल्लिक, शंख नील बनर्जी, रोशन खान, राणा चटर्जी, अजीत माझी, नंदू बाध्यकर, चंदन सेन, रिया चटर्जी, भाजपा माले नेता उपेंद्र सिंह, जिला सचिव कृष्णा सिंह,नागेंद्र कुमार,मनोरंजन मलिक, हरेंद्र सिंह, जगदीश शर्मा, अखिलेश्वर झा, विपिन मंडल, सत्येंद्र चौहान, संजीत राउत, राम प्यारे राम, शनिचर राय, मो. जमालुदीन, रंजीत मोदी आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी