इंतजार करते रहे बच्चे, स्कूल नहीं पहुंचे मास्टर साहब; चुनाव प्रशिक्षण कार्य में व्यस्त प्रभारी प्रधानाध्यापक Dhanbad News

बच्चे निर्धारित समय पर पढ़ाई के लिए विद्यालय पहुंचे। काफी इंतजार करने के बाद जब स्कूल नहीं खुली तो वें वापस घर जाने लगे। इधर प्रभारी प्रधानाध्यापक चुनाव प्रशिक्षण कार्य में लगे रहें।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 09:52 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 09:52 AM (IST)
इंतजार करते रहे बच्चे, स्कूल नहीं पहुंचे मास्टर साहब; चुनाव प्रशिक्षण कार्य में व्यस्त प्रभारी प्रधानाध्यापक Dhanbad News
इंतजार करते रहे बच्चे, स्कूल नहीं पहुंचे मास्टर साहब; चुनाव प्रशिक्षण कार्य में व्यस्त प्रभारी प्रधानाध्यापक Dhanbad News

धनबाद जेएनएन। महुदा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पारजोरिया मंगलवार को शिक्षक की अनुपस्थिति के कारण बंद रहा। बच्चे निर्धारित समय पर पढ़ाई के लिए विद्यालय पहुंचे। काफी इंतजार करने के बाद जब स्कूल नहीं खुली तो बच्चे वापस घर जाने लगे। ग्रामीणों ने स्कूल नहीं खुलने का कारण जानना चाहा तो पता चला कि प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार लाला चुनाव प्रशिक्षण कार्य में गए हैं।

एक अन्य सहायक शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा को विद्यालय खोलकर संचालन करना था, लेकिन वे भी नहीं आए। ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों से मोबाइल के जरिए बात करने का प्रयास किया। इसकी भनक लगते ही सहायक शिक्षक दोपहर 12 बजे विद्यालय पहुंचे और पांच मिनट के बाद ही हाजिरी बना कर वापस चले गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना विभाग के अधिकारियों को देकर कार्रवाई की मांग की है।

इसपर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी दुधेश्वर पासवान ने कहा कि ग्रामीणों से जानकारी मिली है। शीघ्र ही जांच कर संबंधित शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के अध्यापन के साथ किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी