रांची में चट्टानी एकता का परिचय देंगे शिक्षक

धनबाद : गत पांच अगस्त को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार राज्य के प्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Aug 2018 09:05 PM (IST) Updated:Sun, 19 Aug 2018 09:05 PM (IST)
रांची में चट्टानी एकता का परिचय देंगे शिक्षक
रांची में चट्टानी एकता का परिचय देंगे शिक्षक

धनबाद : गत पांच अगस्त को राज्य कार्यकारिणी की बैठक में पारित प्रस्ताव के अनुसार राज्य के प्राथमिक शिक्षकों व विद्यालय व्यवस्था के हित से जुड़े विभिन्न विषय तीन चार वर्षो से विभागीय स्तर पर लंबित हैं। संघ द्वारा बार-बार विभागीय उच्चाधिकारियों का ध्यान दिलाने के बाद भी समस्यायों का समाधान नहीं हो पाया है। इसके निष्पादन हेतु 10 व 11 सितंबर को रांची में मुख्य सचिव झारखंड सरकार के समक्ष धरना सह प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा।

प्रदेश के 12 जिलों के शिक्षक-शिक्षिका भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर अपनी मांगों के समर्थन में उलगुलान करेंगे। इसको लेकर रविवार को जिला स्कूल में एक सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्‍‌न अटल बिहारी वाजपेयी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया।

प्रदेश महासचिव राममूर्ति ठाकुर ने शिक्षक एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं व उसके विभागीय स्थिति के बारे में जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे ने विभिन्न समस्याओं के निष्पादन नहीं होने के विरोध में अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर इस सरकार को जगाने हेतु उलगुलान में शामिल होने की अपील की। सभा की अध्यक्षता करते हुए धनबाद जिलाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि राज्यस्तरीय धरना प्रदर्शन में धनबाद जिला दमदार उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। इस बार भी भगवान बिरसा मुंडा की धरती पर आयोजित आदोलन में धनबाद उलगुलान का इतिहास रचने से पीछे नहीं रहेगा। सभा में हरेकृष्ण चौधरी, संतोष कुमार, नसीम अहमद, आदित्य कुमार तिवारी, शरीफ रजा, राजकुमार वर्मा, बिजेंद्र पाडेय, मदन मोहन महतो, शम्भू शरण अबंष्ठ, रामस्वरूप प्रसाद, विनय रंजन तिवारी, अशोक कुमार, मो कलामुद्दीन, संजीव भगत सहित कई शिक्षक शामिल थे।

chat bot
आपका साथी