शिक्षकों को किया जाएगा राष्ट्रीय जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मांगी सूची Dhanbad News

लोगों की जान बचाने का सराहनीय कार्य करने वालों को जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित होंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने योग्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा करने को कहा है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 10:04 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 10:30 PM (IST)
शिक्षकों को किया जाएगा राष्ट्रीय जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मांगी सूची Dhanbad News
शिक्षकों को किया जाएगा राष्ट्रीय जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने मांगी सूची Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। लोगों की जान बचाने का सराहनीय कार्य करने वालों को जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार व पद्म पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों के नाम की अनुशंसा करने को कहा है। इस संबंध में विभाग ने शिक्षा विभाग को पत्र भेजा है। पत्र में कहा गया है कि निर्धारित पात्रता को पूरा करने वाले लोगों की विस्तृत जानकारी के साथ अनुशंसा 15 सितंबर तक करना है। केवल इतना ही नहीं पद्म पुरस्कार के लिए आठ सौ शब्द में जानकारी देनी है। वहीं पत्र प्राप्त होते ही विभागीय अधिकारी रेस हो गए हैं।

उन्होंने सूची तैयार करने की जिम्मेदारी संबंधित ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों को सौंपा है। दरअसल केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से पानी में डूबने, आग लगने, बिजली करंट, भूस्खलन, खदान में हुए हादसों तथा जानवरों के हमले जैसी दुर्घटना में लोगों की जान बचाने का सराहनीय कार्य करने वालों जीवन रक्षा पदक पुरस्कार से सम्मानित करती है। इसे तीन श्रेणी विभाजित किया गया है। पहला सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, दूसरा उत्तम जीवन रक्षा पदक और तीसरा जीवन रक्षा पदक है। व्यक्तियों की ओर से किए गए बचाव कार्य के अनुरूप श्रेणीवार लोगों को चिह्नित किया जाता है फिर उनकी अनुशांसा की जाती है।

क्यों दिया जाता है जीवन रक्षा पदक पुरस्कार सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक : यह पदक जान बचाने वाले व्यक्तियों को जीवन के प्रति अत्यंत गंभीर खतरे की परिस्थियों के बीच जाकर जान बचाने में उत्कृष्ट कोटि के साहस का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है।                उत्तम जीवन रक्षा पदक : यह पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को जीवन के प्रति गंभीर खतरे की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में उसके द्वारा साहस और तत्परता का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है। जीवन रक्षा पदक : यह पदक जान बचाने वाले व्यक्ति को गंभीर रूप से शारीरिक चोट लगने की परिस्थितियों के बीच जाकर जान बचाने में साहस और तत्परता का परिचय देने के लिए प्रदान किया जाता है।

chat bot
आपका साथी