कॉलोनी में पानी के साथ बह रहा कचरा, पार्षद का अजीबो-गरीब बयान, कहा- पुन: जमा हो गया Dhanbad News

धनबाद के वॉर्ड संख्या-41 में गंदे नाले के पास जमा कूड़ा अब पानी के साथ कॉलोनी में बह रहा है। जिससे बदबू आ रही है। ऐसे में यहां कॉलोनी वासियों का जीना दुश्वार हो गया है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Thu, 07 Nov 2019 09:23 PM (IST) Updated:Thu, 07 Nov 2019 09:23 PM (IST)
कॉलोनी में पानी के साथ बह रहा कचरा, पार्षद का अजीबो-गरीब बयान, कहा- पुन: जमा हो गया Dhanbad News
कॉलोनी में पानी के साथ बह रहा कचरा, पार्षद का अजीबो-गरीब बयान, कहा- पुन: जमा हो गया Dhanbad News

धनबाद, जेएनएन। धनबाद नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-41 के पाथेरबंग्ला रोपवे कॉलोनी में स्वच्छ भारत अभियान की पोल खुल गई। यहां 'एक कदम स्वच्छता की ओर' का लक्ष्य बेईमानी साबित हो रहा है। क्योंकि गंदे नाले के पास जमा कूड़ा अब पानी के साथ कॉलोनी में बह रहा है। जिससे बदबू आ रही है। ऐसे में यहां कॉलोनी वासियों का जीना दुश्वार हो गया है।

इसकी सफाई ना तो नगर निगम द्वारा की जाती न ही बीसीसीएल द्वारा कराया जाता है। जिसके कारण कॉलोनीवासी गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। लोगों का कहना है कि कई बार इसकी सफाई की मांग पार्षद अनुरंजन सिंह व बीसीसीएल के अधिकारियों से किया गया, लेकिन सफाई नहीं की गई।

गौरतलब है कि पाथेरबंग्ला रोपवे कॉलोनी के निकट 30 इंची पाइप छतिग्रस्त हो होने के कारण कचरे के ढेर में तब्दील हो चुका कचरा पानी के साथ-साथ कॉलोनी में बह रहा है। इससे कई तरह के बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। साथ ही नाला खुला होने के कारण बच्चों व जानवरों के गिरने की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। उक्त स्थान पर कॉलोनी वासियों द्वारा कचरा फेका जाता है।

इसपर पार्षद अनुरंजन सिंह ने अजीबो-गरीब बयान दिया। उन्होंने कहा कि कई बार सफाई किया गया है, लेकिन पुन: गंदा हो जाता है। ऐसे में पार्षद को कौन बताए कि रोज-रोज कचड़ा का उठाव नहीं होगा तो स्थिति ऐसी ही होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि शुक्रवार को फिर से सफाई अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी