Para Medical Workers Strike : तीसरे दिन भी अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी, स्वाब संग्रह पर असर

Para Medical Workers Strike झारखंड अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारी संघ की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही है। इसके कारण पीएमसीएच में 50 फीसद से भी कम स्वाब संग्रह हो रहा है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 02:22 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 02:25 PM (IST)
Para Medical Workers Strike : तीसरे दिन भी अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी, स्वाब संग्रह पर असर
Para Medical Workers Strike : तीसरे दिन भी अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी, स्वाब संग्रह पर असर

धनबाद, जेएनएन। Para Medical Workers Strike समान काम के बदले समान वेतन सहित अन्य मांगों को लेकर धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष झारखंड अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारी संघ की हड़ताल शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रही। इसका सबसे ज्यादा असर पीएमसीएच में स्वाब संग्रह पर पड़ रहा है। हड़ताल के कारण यहां 50 फीसद से भी कम स्वाब संग्रह हो पा रहा है। सरकार के 12 घंटे के अल्टीमेटम के बावजूद कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं।

इधर, स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने हड़ताली कर्मचारियों को पत्र लिखा है। पत्र में कहा है कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार की जाएगी, लेकिन यह इसके लिए उपयुक्त समय नहीं है। प्रधान सचिव ने पारा मेडिकल कर्मचारियों से हड़ताल खत्म कर काम पर वापस लौटने की अपील की है। इसपर कर्मचारियों का कहना है कोविड महामारी के दौरान में अनुबंध कर्मचारियों से सेवा ली जा रही है, लेकिन वेतन उनका काफी कम है और ना ही उन्हें अभी तक अस्थाई किया गया है। 

रांची में हो रही वार्ता : रांची में विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ संघ के नेताओं की वार्ता हो रही है। इसलिए फिलहाल राज्य के तमाम जिलों में हड़ताल जारी है। धनबाद के कर्मचारियों का कहना है कि राज्य मुख्यालय से संघ की ओर से कोई निर्देश अभी तक नहीं आया है। इसलिए सभी फिलहाल हड़ताल पर हैं।

शाम तक खत्म हो सकती है हड़ताल : इधर, विभाग और कर्मचारियों की जारी गतिरोध को देखते हुए समझाने का प्रयास जारी है। सिविल सर्जन डॉक्टर गोपाल दास ने बताया कि शाम तक उम्मीद है कि सभी कर्मचारी काम पर लौट आएंगे। हालांकि फिलहाल वैकल्पिक तौर पर अन्य कर्मचारियों से सेवा ली जा रही है।

अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्था : हड़ताली कर्मचारियों के काम नहीं करने की वजह से कोरोना वायरस से संबंधित सेवाएं और अन्य कार्य प्रभावित हुआ हैं। सबसे ज्यादा असर पीएमसीएच में स्वाब संग्रह पर पड़ रहा है। हड़ताल के कारण यहां 50 फीसद से भी कम स्वाब संग्रह हो पा रहा है।

हड़ताली कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की गई है। कुछ घंटे में हड़ताल टूटने के आसार हैं। फिलहाल आवश्यक कार्यों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। -डॉ. गोपाल, सिविल सर्जन, धनबाद।

chat bot
आपका साथी