Jharkhand: 10वीं के रिजल्ट से पहले प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार

देवकुमार इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुआ था। बुधवार को परीक्षा परीणाम आना था। परीक्षा परिणाम से पहले की रात उसने घर में आत्महत्या कर ली।

By MritunjayEdited By: Publish:Wed, 15 Jul 2020 12:33 PM (IST) Updated:Wed, 15 Jul 2020 12:33 PM (IST)
Jharkhand: 10वीं के रिजल्ट से पहले प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार
Jharkhand: 10वीं के रिजल्ट से पहले प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष के पुत्र ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार

बोकारो, जेएनएन। झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रीतू रानी सिंह के पुत्र देव कुमार ने आत्महत्या कर ली है। 15 वर्षीय पुत्र ने बोकारो के चास स्थित आवास में आत्महत्या की। घटना मंगलवार की रात 11:30 बजे घटी। परिजन तुरंत देव कुमार को बीजीएच लेकर गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद रीतू रानी समेत परिवार के सभी सदस्य सदमे में हैं।

देवकुमार इस साल सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में शामिल हुआ था। बुधवार को परीक्षा परीणाम आना था। परीक्षा परिणाम से पहले की रात उसने घर में आत्महत्या कर ली। आत्महत्या को परीक्षा परिणाम से जोड़कर देखा जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही बुधवार सुबह बोकारो के विधायक विरंची नारायण चास स्थित रीतू रानी के घर पहुंचे। शोक संवेदना व्यक्त की। 

chat bot
आपका साथी