धनबाद में महिला कौशल विकास विवि खोलने का प्रयास

झरिया : अंतरराट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के अवसर पर सोमवार को झरिया प्रेस क्लब में बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Mar 2018 08:52 PM (IST) Updated:Mon, 05 Mar 2018 08:52 PM (IST)
धनबाद में महिला कौशल विकास विवि खोलने का प्रयास
धनबाद में महिला कौशल विकास विवि खोलने का प्रयास

झरिया : अंतरराट्रीय महिला दिवस (आठ मार्च) के अवसर पर सोमवार को झरिया प्रेस क्लब में बैठक हुई। महिला सशक्तीकरण को लेकर चर्चा हुई। नया धनबाद, उन्नत झारखंड व संपन्न भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। समाजसेवी अनिल पांडेय व शिक्षाविद् आरएन चौबे ने जियलगोरा झरिया में जन्मी व दिल्ली में रह रही पत्रकार प्रीति पूजा के माध्यम से अभियान को सफल बनाने की बात कही।

कहा कि फैशन व वेलनेस के क्षेत्र में भारत का नाम बढ़ानेवाली प्रीति के माध्यम से मध्यमवर्गीय महिलाओं व लड़कियों को स्वावलंबी बनाने के लिए धनबाद में महिला कौशल विकास यूनिवर्सिटी खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इस संबंध सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। सरकार की ओर से हरी झंडी मिलते ही धनबाद में यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इसमें निश्शुल्क प्रशिक्षण देकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जाएगा। कहा कि इस बाबत प्रीति की यहां के नगर निगम कमीश्नर से भी बात हुई है। इसके लिए जमीन व मकान भी खरीदे जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी