Jharkhand: आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपित धराया, एक को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस

गोड्डा के ललमटिया थाना क्षेत्र में आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी गिरफ्तार लिया है। मुख्य आरोपित नसीम को पहले ही जेल दिया गया है।

By Sagar SinghEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:00 AM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 10:02 AM (IST)
Jharkhand: आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपित धराया, एक को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस
Jharkhand: आदिवासी किशोरी से दुष्कर्म मामले में दूसरा आरोपित धराया, एक को पहले ही जेल भेज चुकी है पुलिस

गोड्डा, जेएनएन। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में आदिवासी किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने गुरुवार की रात दूसरे आरोपित सादाब साई को भी गिरफ्तार कर लिया है। ललमटिया थाना प्रभारी ललित पांडेय ने इसकी पुष्टि की है। बताया जाता है कि उक्त मामले में पुलिस ने बीते बुधवार को ही मुख्य आरोपित नसीम साई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

बता दें कि बीते मंगलवार की शाम को आदिवासी किशोरी अपने दोस्त के साथ ललमटिया से बोआरीजोर स्थित अपने घर जा रही थी। इसी क्रम में नसीम साई और सादाब साई ने मिलकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस से की थी। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर नसीम को उसके गांव बड़ा भोडाय भादो टोला से गिरफ्तार किया था। वहीं दूसरा आरोपित घटना के बाद से ही फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने गुरुवार की रात गिरफ्तार कर लिया।

chat bot
आपका साथी