रघुवर को पराजित करने वाले सरयू को हर जगह दिख रहा भ्रष्टाचार, कहा-बिना लेन-देन नहीं होता कोई काम

भ्रष्टाचार अभी शिष्टाचार बन गया है। बिना लेन-देन के कोई काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार को कम करने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है।

By Edited By: Publish:Sat, 18 Jan 2020 09:11 PM (IST) Updated:Sun, 19 Jan 2020 03:20 PM (IST)
रघुवर को पराजित करने वाले सरयू को हर जगह दिख रहा भ्रष्टाचार, कहा-बिना लेन-देन नहीं होता कोई काम
रघुवर को पराजित करने वाले सरयू को हर जगह दिख रहा भ्रष्टाचार, कहा-बिना लेन-देन नहीं होता कोई काम

चास, जेएनएन। मुख्यमंत्री रहते हुए रघुवर दास को झारखंड विधानसभा चुनाव- 2019 में पराजित कर देश भर में सुर्खियां बटोरने वाले सरयू राय को हर जगह भ्रष्टाचार ही दिख रहा है। पांच साल तक रघुवर सरकार में मंत्री रहने के दाैरान राय को भ्रष्टाचार नहीं दिख रहा था। लेकिन, अब खूब दिख रहा है। उन्होंने कहा है कि भ्रष्टाचार अब शिष्टाचार बन गया है। 

नगर विकास समिति के तत्वाधान में चास मारवाड़ी धर्मशाला में भ्रष्टाचार उन्मूलन पर आमजनों की भागीदारी पर संगोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा कि भ्रष्टाचार के कारण आम जनता त्राहिमाम कर रही है। भ्रष्टाचार अभी शिष्टाचार बन गया है। बिना लेन-देन के कोई काम नहीं हो रहा है। भ्रष्टाचार को कम करने के लिए जन आंदोलन की जरूरत है। समाज में भ्रष्टाचार बढ़ते ही जा रहा है। लोगों में जागरूकता से ही भ्रष्टाचार समाप्त हो सकता है। भ्रष्टाचार दीमक की तरह अंदर ही अंदर समाज को खोखला कर रहा है। आम जनता को भी आगे आकर सहयोग करने की जरूरत है।

इस मौके पर समिति के संरक्षक मनोज कुमार, अध्यक्ष अभय कुमार मुन्ना, डॉ. परिंदा सिंह, संजय वैद, बीडी मिश्रा, आचार्य रमेंद्र आनंद अवधूत, प्रमोद सिंह, प्रवीण सिंह, शिव हरी बंका, मधुसूदन सिंह, एसडी तिवारी, संरक्षक सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अशोक जगनानी, सतीश सिंह, कुमार जितेंद्र सिंह, संजय सिंह, सुबोध सिंह, लाल मुनी देवी, अरविंदर सिंह भाटिया, शिव कुमार श्रीवास्तव, गौरी शंकर सिंह, सुनील सिंह, नरोत्तम झा,दयाल बाउरी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी