झारखंड कांग्रेस प्रभारी से मिल संतोष ने झरिया पर ठोका दावा
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की।
धनबाद, जेएनएन। कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात कर धनबाद के कांग्रेस नेता संतोष सिंह ने संगठनात्मक संरचना पर चर्चा की है। साथ ही झरिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने की इच्छा भी जाहिर की है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य संतोष सिंह ने मंगलवार को नई दिल्ली में झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी आरपीएन सिंह से मुलाकात की। सिंह के साथ धनबाद जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष राशिद रजा अंसारी औरधनबाद जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष बाबू अंसारी भी थे। उन्होंने झारखंड प्रभारी को धनबाद में कांग्रेस के संगठनात्मक क्रियाकलापों की जानकारी दी। कहा, केंद्र और झारखंड की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है।
झरिया विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव नीरज सिंह ने लड़ा था। उनकी हत्या हो चुकी है। ऐसे में संतोष ने सक्रियता बढ़ा दी है।