INTUC: संजय सिंह बने राष्ट्रीय महसचिव, राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद खाली था पद

Sanjay Singh New General Secretary of INTUC संजय सिंह को इंटक का राष्ट्रीय महामंत्री मनोनीत किया गया है। राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद से इंटक महामंत्री का पद खाली था।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 13 Sep 2020 08:21 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 08:21 PM (IST)
INTUC: संजय सिंह बने राष्ट्रीय महसचिव, राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद खाली था पद
INTUC: संजय सिंह बने राष्ट्रीय महसचिव, राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद खाली था पद

धनबाद, जेएनएन। Sanjay Singh New General Secretary of INTUC कांग्रेस से संबद्ध मजदूर संगठन इंटक के राष्ट्रीय महासचिव के पद पर संजय सिंह को मनोनीत किया गया है। कांग्रेस विधायक और इंटक महासचिव राजेंद्र प्रसाद सिंह के निधन के बाद पद खाली था। राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र अनूप सिंह भी महामंत्री बनना चाहते थे। लेकिन इंटक अध्यक्ष संजीवा रेड्डी ने संजय सिंह को महामंत्री बनाया है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजीवा रेड्डी के आदेश पर पीजे राजू ने संजय सिंह को महामंत्री बनाने का पत्र जारी किया है।संजय सिंह छतीसगढ़ में यूनियन का कार्यभार देखते हैं। बिहार के जमुई जिले के निवासी हैं। इंटक में फिलहाल उपाध्यक्ष पद थे। संजय सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में केंद्र सरकार की जो मजदूर विरोधी नीतियां है उस पर फोकस कर काम करना है। श्रमिकों को उनकी सुविधा में किसी तरह की कटौती न हो, श्रम कानून में जो बदलाव लाया जा रहा है इसका विरोध, सरकारी संस्थानों को निजीकरण करने से बचाना है। संगठन में सभी को साथ लेकर काम करना हमारी प्राथमिकता होगी। महासचिव बनने पर सिंह को इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, सुरेश चंद्र झा,  सचिव वीरेंद्र प्रसाद अंबष्ठ, पीएन तिवारी, मिथलेश सिंह, एके ठाकुर, माउद्दीन अंसारी, एकराम अंसारी, एसके शाही, अभा सिन्हा, दिपीका सिंह,  संगीता तिवारी, सुरेंद्र यादव, लगन देनव यादव, ललन शर्मा, क्यूम खान, शकील अहमद आदि ने बधाई दी है। 

chat bot
आपका साथी