मुक्ति करेगी लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार

धनबाद रांची की तर्ज पर धनबाद में भी शीघ्र ही मुक्ति संस्था काम करने लगेगी। यह संस्था लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने में भी मदद करती है। यह जानकारी गुरुवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निदेशक प्रवीण लोहिया ने दी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 02:28 AM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 02:28 AM (IST)
मुक्ति करेगी लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार
मुक्ति करेगी लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार

धनबाद : रांची की तर्ज पर धनबाद में भी शीघ्र ही मुक्ति संस्था काम करने लगेगी। यह संस्था लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने में भी मदद करती है। यह जानकारी गुरुवार को फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के निदेशक प्रवीण लोहिया ने दी। लोहिया विश्व हिदू परिषद रांची के अध्यक्ष व झारखंड थोक विक्रेता संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। वे समाजसेवा के कार्यो को लेकर हमेशा सक्रिय रहते हैं। अपने एक दिवसीय धनबाद प्रवास के दौरान मुक्ति संस्था के बारे में लोहिया ने बताया कि इसका प्रमुख काम शहर व आसपास के मुक्तिधाम की देखरेख करना, उसका सौंदर्यीकरण करना और आधुनिक बनाना है। रांची में यह संस्था बेहतर तरीके से काम कर रही है और बहुत जल्द राज्य के अन्य शहरों में भी इसकी शाखा खोली जाएगी। इसके खुलने से आमजनों को काफी सहूलियत होगी और उन्हें कई तरह की परेशानी से छुटकारा मिलेगा। इस दौरान इसकी तैयारी को लेकर गुरुवार को विभिन्न लायंस क्लब के साथ बैठक भी की गई। इसमें लायंस क्लब रीजन तीन के चेयरपर्सन लायन दिनेश पुरी, लायंस क्लब ऑफ धनबाद कोल्फील्डस के क्लब एडमिनिस्ट्रेटर सोमनाथ प्रूथी, लायंस क्लब ऑफ धनबाद सवेरा के अध्यक्ष मनदीप मुखर्जी, हरदयाल सिंह ढींगरा, कमल किरण कौर, हरि सिंह आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी