झरिया में सिलिंडर में कम गैस देने पर मचा हंगामा

संस झरिया सावधान। यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हैं तो उसका वजन जरूर करा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:57 PM (IST)
झरिया में सिलिंडर में कम गैस देने पर मचा हंगामा
झरिया में सिलिंडर में कम गैस देने पर मचा हंगामा

संस, झरिया : सावधान। यदि आप घरेलू गैस सिलेंडर का प्रयोग करते हैं तो उसका वजन जरूर करा लें। कहीं आपके घर में आने वाला गैस सिलेंडर का वजन कम तो नहीं है। रविवार को इस तरह का एक मामला कतरास मोड़ में प्रकाश में आया है। उपभोक्ता गौतम कुमार ने गैस बुक कराया था। दो दिन बाद वेंडर सिलेंडर लेकर पहुंचा। गौतम को सिलेंडर का वजन कम लगा। वजन कराया तो एक किलो दो सौ ग्राम कम था। लोगों ने काफी देर तक हंगामा किया। उपभोक्ता ने जब इसकी शिकायत गैस एजेंसी को दी तो एजेंसी ने ध्यान नहीं दिया। उपभोक्ता ने इसकी सूचना झरिया पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर टेंपो को जब्त कर झरिया थाना ले आई। पुलिस ने अन्य सिलेंडरों का वजन कराया। किसी में दो सौ तो किसी में एक सौ ग्राम कम मिला। वेंडर ने इसकी जानकारी गैस एजेंसी के अधिकारी को दी। चौधरी गैस के संचालक थाना में पहुंचकर वरीय अधिकारी को इसकी शिकायत करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मामला शांत हुआ। संचालक ने कहा कि कंपनी से ही गैस सील करके आता है। यहां गैस की चोरी नहीं होती है। एजेंसी के कर्मियों ने कहा कि मामले की शिकायत किसी ने थाना में नहीं की। पुलिस छानबीन में जुटी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की चोरी से विश्वास कम होता है। हमलोग विश्वास करके गैस बिना वजन कराए लेते हैं। इस तरह का मामला सामने आने पर अब से वजन कराकर ही गैस सिलिंडर लेंगे। काफी देर तक हंगामा होता रहा।

chat bot
आपका साथी