Himachal Pradesh के एडीजी के धनबाद स्थित घर में डकैती, खोजी कुत्तों के सहारे सुराग तलाश रही पुलिस

गोल्फ ग्राउंड रोड स्थित हिमाचल प्रदेश के एडीजी अतुल वर्मा के आवास पर सोमवार रात करीब एक बजे अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने आवास के गार्ड शरण कुमार साव को बांध कर घटना को अंजाम दिया। सभी अपराघी रिवाल्वर और चाकू लिए हुए थे।

By MritunjayEdited By: Publish:Tue, 13 Oct 2020 05:44 PM (IST) Updated:Tue, 13 Oct 2020 05:44 PM (IST)
Himachal Pradesh के एडीजी के धनबाद स्थित घर में डकैती, खोजी कुत्तों के सहारे सुराग तलाश रही पुलिस
घटना के बाद आइपीएस अधिकारी के घर में जांच करती धनबाद पुलिस।

धनबाद, जेएनएन। धनबाद में पुलिस का खौफ इस कदर खत्म होता जा रहा है कि चोर-डकैत आइपीएस अधिकारी तक को नहीं बख्श रहे हैं। डकैतों ने हिमाचल प्रदेश के एडीजी अतुल वर्मा के घर को निशाना बनाया है। सोमवार की रात गोल्फ ग्राउंड रोड के नजदीक घर पर डकैतों ने धावा बोला। पहले गार्ड को बंधक बनाया। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद धनबाद पुलिस डकैतों को पकड़ने के लिए रेस है। खोजी कुत्तों का सहारा ले रही है। 

दो घंटे तक डकैतों ने घर को खंगाला 

गोल्फ ग्राउंड रोड स्थित हिमाचल प्रदेश के एडीजी अतुल वर्मा के आवास पर सोमवार रात करीब एक बजे अपराधी पहुंचे। अपराधियों ने आवास के गार्ड शरण कुमार साव को बांध कर घटना को अंजाम दिया। सभी अपराघी रिवाल्वर और चाकू लिए हुए थे। आवास में कोई नही था। अपराधी रात करीब एक बजे घर मे घुसे थे और सुबह चार बजे फरार हुए हैं। सूचना मिलने के बाद  पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। खोजी कुत्ते की मदद ली जा रही है। 

धनबाद के जाने माने चिकित्सक के पुत्र हैं अतुल वर्मा 

डॉ. पीएन वर्मा के पुत्र आईपीएस अतुल वर्मा बीते एक साल यहां नही रहते। पिता के देहांत के बाद से वे पूरे परिवार समेत हिमाचल में रह रहे हैं। वर्मा फिलहाल केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली में हैं। घर की सुरक्षा के लिए सिर्फ गार्ड रहता है। इसी का फायदा अपराधियों ने उठाया। घर के अंदर की अलमारी, दीवान पलंग समेत हर उस जगह की तलाशी अपराधियों ने ली जहां कीमती सामान हो सकता था। जेवर के बॉक्स घर मे फेंका हुआ मिला है। एक लैपटॉप और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर नदारद है।

chat bot
आपका साथी