सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

टुंडी : टुंडी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कोल्हर स्थित संतोष होटल के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात पिकअप व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jun 2018 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jun 2018 06:44 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

टुंडी : टुंडी-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर कोल्हर स्थित संतोष होटल के पास सोमवार की देर शाम अज्ञात पिकअप वैन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। देर रात इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के समय युवक कान में हेडफोन लगा कर बाइक चला रहा था। बताया जाता है कि मृतक ओडिशा में बो¨रग गाड़ी पर काम करता था। सोमवार को ही वह ओडिशा से लौटा था।

घटना के समय वह संग्रामडीह अपने एक दोस्त से मिलने के लिए निकला था। दोस्त के घर जाने के क्रम में वह दुर्घटना का शिकार हो गया। उसकी पहचान अलकुसिया निवासी रतिलाल मरांडी के रूप में की गई। मंगलवार को उसका शव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। भाजपा नेता विजय मंडल ने परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।

chat bot
आपका साथी