माफिया व रंगदारों के खिलाफ राजू ने चलाया था अभियान : इंद्रजीत

बलियापुर किसान मजदूरों के अधिकार के लिए राजू महतो हमेशा आंदोलनरत रहे। जनसमस्याओं क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 04:02 AM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 04:02 AM (IST)
माफिया व रंगदारों के खिलाफ राजू ने चलाया था अभियान : इंद्रजीत
माफिया व रंगदारों के खिलाफ राजू ने चलाया था अभियान : इंद्रजीत

बलियापुर : किसान, मजदूरों के अधिकार के लिए राजू महतो हमेशा आंदोलनरत रहे। जनसमस्याओं के निदान के लिए हमेशा तत्पर रहा करते थे। उन्होंने माफिया व रंगदारों के खिलाफ भी अभियान चलाया। स्व. राजू के विचारों पर चलकर ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है। उक्त बातें सिदरी के विधायक इंद्रजीत महतो ने बुधवार को रानी रोड भागा रामपुर मोड़ के पास स्व. राजू की 17 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कही। इसके पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो, स्व. राजू की विधवा पत्नी गीता देवी, परिवार व स्थानीय लोगों ने स्व. राजू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। विशिष्ट अतिथि झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने कहा कि राजू कोलियरी के मजदूरों के हक के लिए हमेशा लड़ते रहे। सभा की अध्यक्षता नुनूलाल सिंह व संचालन जयराम रवानी ने किया। मौके पर विजय महतो, भुवन रवानी, मंटू रवानी, निताई रजवार, राजकिशोर महतो, कुमार महतो, अशोक महतो, मदन महतो, प्रवीण मुखर्जी, बिरंची सिंह, राजू महतो, संजय महतो, मुनचुन महतो आदि थे।

----------------

पुण्यतिथि पर झरिया में याद किए गए जनवादी नेता सरयू प्रसाद

झरिया : माकपा झरिया लोकल कमेटी के तत्वावधान में बुधवार को बाटा मोड़ पर कोयरीबांध के सरयू प्रसाद साहू की छठी पुण्यतिथि पर पर श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने सरयू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता नारायण चक्रवर्ती ने की। जिला कमेटी के सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता ने कहा कि सरयू झरिया के वाम जनवादी आंदोलन के प्रखर नेता थे। झरिया की जन समस्याओं के समाधान को लेकर हमेशा आंदोलनरत रहे। आज झरिया के लोगों के लिए उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए संकल्प लेने का दिन है। मौके पर शिव बालक पासवान, दिलीप चक्रवर्ती, शिवकुमार सिंह, रीना पासवान, पूर्व पार्षद अनूप साव, राजेंद्र पासवान, मो. नौशाद अंसारी, संतोष चौधरी, जितेंद्र पासवान, रंजीत साव, अनुज पासवान आदि थे।

chat bot
आपका साथी