यहां सास बहुओं को सौंपती हैं दुर्गापूजा की कमान, ढाई दशक से जारी है नारी शक्ति की अनूठी परंपरा Dhanbad News

1993 में पुटकी श्रीनगर कॉलोनी की सीमा मंजू चक्रवर्ती मीना सिंह मनोरमा सिंह सरस्वती घोष ने भारती बनर्जी के नेतृत्व में दुर्गापूजा महोत्सव शुरू किया।

By MritunjayEdited By: Publish:Sun, 06 Oct 2019 07:51 AM (IST) Updated:Sun, 06 Oct 2019 07:51 AM (IST)
यहां सास बहुओं को सौंपती हैं दुर्गापूजा की कमान, ढाई दशक से जारी है नारी शक्ति की अनूठी परंपरा Dhanbad News
यहां सास बहुओं को सौंपती हैं दुर्गापूजा की कमान, ढाई दशक से जारी है नारी शक्ति की अनूठी परंपरा Dhanbad News

धनबाद [आशीष सिंह]। धनबाद की पुटकी श्रमिक कॉलोनी के दुर्गापूजा उत्सव की एक खासियत इसे बेहद खास बनाती है। दरअसल यहां पूजा उत्सव संचालन की सारी जिम्मेदारी महिलाओं के ही कंधे पर है। चंदा करने से लेकर पूजा पंडाल बनवाने व मूर्ति लाने का काम वे ही करती हैं। करीब 26 वर्ष पहले इलाके की कुछ महिलाओं ने पुटकी श्रीनगर महिला दुर्गापूजा कमेटी बनाकर पूजा शुरू कराई, जो आज तक बदस्तूर जारी है। कमेटी की महिला सदस्य जब बुजुर्ग हो जातीं हैं या पूजा संचालन में किसी कारणवश अक्षम हैं, तब उनकी जगह उनकी बहुएं इस परंपरा को आगे बढ़ाने लगती हैं। सास जब अपनी बहुओं को जिम्मेदारी सौंपती हैं तब सलीके से पूजा करने व समिति संचालन का आशीर्वाद देती हैं।

दुर्गापूजा की दस्तक होते ही समिति की महिलाओं की टोली चंदा एकत्र करने निकलती है। कोष आते ही पंडाल निर्माण अपनी देखरेख में कराती हैं। इस दौरान हर सदस्य घर के कामकाज करने के बीच ही पर्याप्त समय निकालती है। मूर्ति बनवाना हो या पूजा सामग्री की व्यवस्था करनी हो सारा जिम्मा इनका ही होता है। जब पूजा समाप्त हो जाती है तो प्रतिमा विसर्जन भी करती हैं।

ऐसे हुई शुरुआतः  1993 में पुटकी श्रीनगर कॉलोनी की सीमा, मंजू चक्रवर्ती, मीना सिंह, मनोरमा सिंह, सरस्वती घोष ने भारती बनर्जी के नेतृत्व में दुर्गापूजा महोत्सव शुरू किया। तब बहुत  कठिनाइयां भी सामने आईं। पुरुष प्रधान प्रधान समाज में महिलाओं का इस प्रकार आगे आना साहस की बात थी। बावजूद कदम उठाया और सफलता पूर्वक दुर्गोत्सव का आयोजन किया। महिलाओं का जच्बा देख पुटकी के उद्योगपति बजरंग लाल खंडेलवाल, तत्कालीन मुखिया धीरेंद्रनाथ सिंह चौधरी ने मूर्ति, पंडाल निर्माण व अन्य काम में सहयोग की जिम्मेदारी ले ली। बस इनका हौसला और भी बुलंद हो गया। वर्तमान अध्यक्ष माला साहा एवं सचिव गीता पांडे ने बताया कि पूजा प्रारंभ हो जाने के बाद कारवां बढ़ता गया।

आज इन बहुओं पर पूजा का जिम्माः 2019 की दुर्गापूजा के लिए गठित समिति में अध्यक्ष माला साहा, सचिव गीता पांडेय, उपाध्यक्ष छवि चक्रवर्ती, उप सचिव करबी चक्रवर्ती, मेला मंत्री अनिता पॉल, टुल्लू पॉल, मीना देवी, वंदना चटर्जी, मीना सिंह, तुलतुल घोष, मंजुला देवी, कमला साहनी, संजू विश्वास, पदोजा अदक शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी