झरिया में शादी समारोह में डीजे बजाने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, दो महिलाओं का सिर फटा

संस धनसार-झरिया सिंह नगर खपड़ा धौड़ा बस्ती में सोमवार की देर रात गोपाल भुइयां की शादी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 29 Jun 2021 07:25 PM (IST) Updated:Tue, 29 Jun 2021 07:25 PM (IST)
झरिया में शादी समारोह में डीजे बजाने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, दो महिलाओं का सिर फटा
झरिया में शादी समारोह में डीजे बजाने पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज, दो महिलाओं का सिर फटा

संस, धनसार-झरिया : सिंह नगर खपड़ा धौड़ा बस्ती में सोमवार की देर रात गोपाल भुइयां की शादी की हल्दी की रस्म के दौरान परिवार वाले डीजे बजा रहे थे। नाच-गाना चल रहा था। इसकी शिकायत किसी ने झरिया थाना में कर दी। सूचना मिलते ही झरिया थाना पुलिस बस्ती पहुंच गई। लाकडाउन का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। इससे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। पुलिस ने सभी को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। इस दौरान 70 वर्षीय वृद्ध महिला अनरवा देवी, गोपाल भुइयां की 35 वर्षीय मौसी ज्योति देवी का सिर फट गया। आधा दर्जन से अधिक लोग लाठी चार्ज में घायल हो गए।

पुलिस डीजे साउंड को जब्त कर थाना ले जाना चाह रही थी। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया इसके कारण यह घटना हुई। पुलिस के इस कृत्य के बाद बस्ती के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है।

मंगलवार को बस्ती के लोगों ने पुलिस के रवैये के खिलाफ आक्रोश जताते हुए जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित महिलाएं दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए झरिया थाना पहुंचीं। घटना की जानकारी झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह को देकर न्याय की गुहार लगाई। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस कहती तो डीजे बंद कर देते। पुलिस ने डीजे जब्त कर लाठीचार्ज कर दिया।

...

यह है मामला

सिंह नगर खपड़ा धौडा निवासी गणेश भुइयां के पुत्र गोपाल भुइयां की शादी जियलगोरा निवासी भोला की पुत्री गुड़िया कुमारी के साथ तय हुई है। सोमवार को हल्दी की रस्म चल रही थी। दो जुलाई को बरात जानी थी। गणेश के परिवार के कई सदस्य शादी में शामिल होने पहुंचे थे। कुछ लोग घर के बाहर डीजे साउंड पर नृत्य कर रहे थे। तभी पुलिस का गश्ती दल वहां पहुंच गया।

डीजे साउंड की आवाज सुनकर पुलिस मौके पर पहुंची। डीजे साउंड को जब्त कर पुलिस थाने ले जाने लगी। आमलोगों ने डीजे साउंड को पुलिस को ले जाने से रोक दिया। इसके बाद पुलिस उग्र हो गई। तब महिलाएं उग्र हो गई। इसके बाद पुलिस ने महिलाओं व लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया। देर रात घायल को इलाज के लिए झरिया के नर्सिंग होम में इलाज कराया गया।

---------------

थाना के निजी चालक ने बरसाई लाठी

झरिया थाना का निजी वाहन चालक इन दिनों क्षेत्र में खूब सुर्खियों में है। सोमवार की रात सिंह नगर में हल्दी रस्म के दौरान लोगों पर इस चालक ने खूब लाठियां चलाई। इस बात की जानकारी वहां के लोगों ने दी। चालक पर कार्रवाई की मांग पुलिस के वरीय अधिकारियों से की है।

..

लाठी चार्ज की घटना से उबर नहीं सकी है वृद्ध महिला

पुलिसिया लाठी चार्ज में घायल 70 वर्षीय वृद्ध अनरवा देवी दहशत में है। घटना को याद कर सिहर उठती हैं। कांपती जुबां से कहा कि जिस तरह से लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया, वह मानवता को शर्मसार करने वाला है।

---------------------

कोरोना काल में लाकडाउन का उल्लंघन करते हुए देर रात तक डीजे बजाया जा रहा था। पुलिस के मना करने पर काफी संख्या में लोग उलझ गए। महिलाएं धक्का-मुक्की के दौरान गिरकर घायल हुई हैं। लाठीचार्ज नहीं किया गया है।

- पंकज कुमार झा, इंस्पेक्टर झरिया थाना।

chat bot
आपका साथी