Jharkhand Assembly Election 2019: जिधर नजर दौड़ाइए, उधर दागदार पाइए

विधानसभा चुनाव के पहले जिला प्रशासन और पुलिस को विशेष शाखा से संदेश मिल गए थे कि झरिया और बाघमारा क्षेत्र विशेष तौर पर संवेदनशील हैं।

By MritunjayEdited By: Publish:Sat, 30 Nov 2019 08:21 AM (IST) Updated:Sat, 30 Nov 2019 08:21 AM (IST)
Jharkhand Assembly Election 2019: जिधर नजर दौड़ाइए, उधर दागदार पाइए
Jharkhand Assembly Election 2019: जिधर नजर दौड़ाइए, उधर दागदार पाइए

धनबाद [अश्विनी रघुवंशी]। झरिया की तरह बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में जिस राजनीतिक दलों के भीतर नजर जाएगी, उधर दागदार दिख जाएंगे। शीर्ष से लेकर निचले स्तर तक। शासन को आशंका है कि विधानसभा चुनाव केदौरान बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक दलों के लोगों के बीच टकराव हो सकता है, विशेष कर भाजपा और कांग्र्रेस के बीच। इस नाते पुलिस ने लाल फाइल बनाई है, जिसमें भाजपा, कांग्र्रेस, झामुमो, आजसू, जदयू समेत सभी राजनीतिक दलों के दागी लोगों के नाम शामिल किए गए हैं। तीन अलग अलग श्रेणी में। जो जितना खतरनाक है, उसी हिसाब से दागी की सूची में उनके नाम को दर्ज किया गया है। अधिकतर लोगों पर मुकदमे भी दर्ज है। विधानसभा चुनाव के दौरान शांति कायम रखने के लिए पुलिस ने सभी दागी लोगों पर नजर रखने के लिए मुखबिर भी लगा दिए हैं।

विधानसभा चुनाव के पहले जिला प्रशासन और पुलिस को विशेष शाखा से संदेश मिल गए थे कि झरिया और बाघमारा क्षेत्र विशेष तौर पर संवेदनशील हैं। एक माह की मशक्कत के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने बाघमारा में राजनीतिक दलों के साथ अपने नाम को चस्पां कर घूमने वाले खतरनाक लोगों की सूची बना ली है। कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो कुछ लोगों के पीछे घूमते घूमते दागदार हो चुके हैं। खुद कुछ नहीं करते। नेता या उनके दादा का इशारा होता है तो कुछ भी कर गुजरने को जरूर तैयार रहते हैं। चुनाव के दौरान ऐसे लोग कोई भी गलत काम करते हैं तो उनके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करने के लिए प्रशासन तैयार है। भाजपा उम्मीदवार ढुलू महतो एवं कांग्र्रेस प्रत्याशी जलेश्वर महतो के उन समर्थकों की विशेष जासूसी कराई जा रही है, जो कभी भी उपद्रव कर सकते हैं। राजनीतिक दलों से जुड़े दागी

भाजपा : मधुबन थाना के भीतर ढुलू महतो के विधायक प्रतिनिधि शत्रुघ्न महतो, कपिल यादव, लक्ष्मण यादव, सुरेंद्र यादव (बुदौरा हॉल्ट के पास), दुर्गा शर्मा एवं काली शर्मा (खरखरी दुर्गा मंदिर के पास), आनंद शर्मा, बजरंगी विश्वकर्मा (महेशपुर बस्ती), विजय नोनियां (बुदौरा कॉलोनी), रितिक सिंह (महेशपुर), सोनू भुइयां (खरखरी), बजरंगी पासवान (खरखरी कॉलोनी), अजय महतो, बरोरा थानान्तर्गत रहने वाले मदन साव, बलराम चौबे, सन्नी चौहान, पप्पू चौहान, कन्हैया चौहान, नीपू सिंह, राजू सिंह, सुरेश साव, विकास बजरंगी (ईस्ट कतरास), धर्मेंद्र गुप्ता, पिंटू गुप्ता (शिव मुहल्ला), प्रभात मिश्रा (कतरास बाजार तेलिया बांध), जावेद रजा (मुस्लिम बस्ती), राजेंद्र प्रसाद (लकड़का), कतरास थाना के भीतर रहने वाले महेश पासवान (छाताबाद पानी टंकी), गुरमीत सिंह (भगत मुहल्ला), सूर्यदेव मिश्रा (टण्डा बस्ती), मंजर आलम (मस्जिद पïट्टी), बमबम शर्मा (रानी बाजार), प्रदीप पांडेय, राखी अग्र्रवाल (पंजाबी मुहल्ला), फिरोज रजा (रेलवे कॉलोनी), सुदाम गिरी (छाताबाद 16 नंबर), लाल बाबू सिंह, शक्ति सिंह (श्यामडीह), उमेश सिंह (फुलवार), प्रिंस सिंह, सुभाष सिंह, पंकज सिंह (गोपालपुर), मनोज मंडल, छोटू जैन, राजीव गुहा, कृष्णा प्रसाद, संदीप गुप्ता, विनोद विश्वकर्मा (भगत मुहल्ला), टिशू भदानी (आनंद मुहल्ला), संतोष केशरी (गुजराती मुहल्ला), सुजीत कुमार (कनाली फाटक), अजीत कुमार, छोटू कुमार (कतरास मुख्य मार्ग), प्रदीप कुमार (सब्जी पïट्टी), संतोष गुप्ता (रानी बाजार), अशोक चौरसिया, शिवेश विश्वकर्मा, शकील अहमद, रवि सिन्हा, ललित सिंह,  (कतरास बाजार), मनोज तुरी, संतोष तुरी (ऊपर मोड़), छोटे लाल विश्वकर्मा (पोस्ट आफिस रोड), बाबू खान (भगत सिंह चौक), अजय शर्मा (गांधी चौक), किशुन पंडित (कलाली फाटक)।

कांग्र्रेस : मधुबन थाना के भीतर शेख गुड्डू, शेख डबलू, शेख बंटी एवं शेख इब्राहिम (खरखरी बस्ती), चंडी ग्याली (सिनीडीह, ब्राह्मïणडीहा), विनोद सिंह, बरोरा थानान्तर्गत मनोज चौहान, कन्हैया सिंह, अजमुल अंसारी, कतरास थानान्तर्गत रणधीर ठाकुर (भटमुना), राकेश गुप्ता (भगत मुहल्ला), सौकत खान (रामपूजन नगर), मोहम्मद रहीश, मोहम्मद मतीन रैन, सद्दाम अंसारी, बबलू रजक, गजाला परवीन (मस्जिद पïट्टी), कमला कुमारी, राजीव प्रसाद, हरि प्रसाद अग्र्रवाल (गद्दी मुहल्ला), मनोज साव (गुहीबांध)।

झामुमो : बरोरा थाना के भीतर रहने वाले रामजीत टुडू, खुर्शीद अंसारी, नसीम अंसारी, गुड्डू सिंह (फुलवार), संजय राय (मान सिंह कुरबा), भोला राय (कोल मुर्गा), विनय पासवान (सलानपुर), राधा बाउरी (फुलवार)।

आजसू पार्टी : बरोरा थाना के भीतर मधु अंसारी, मंजूर अंसारी, पिंकू राय, दुर्गा प्रसाद रवानी, महेंद्र सिंह, राहुल महतो, महादेव महतो, महेंद्र चौहान, शंकर बेलदार।

जनता दल यूनाइटेड : कतरास थानान्तर्गत नंदू यादव (अकाशकिनारी), मुकेश गुप्ता (पंचगढ़ी), लालटू डे (कतरास राजबाड़ी), एहसान अंसारी (श्यामडीह), विक्रम सिंह (रंगनी बाड़ी), एहतराम कुरैशी (मस्जिद पïट्टी), मोहम्मद शहनवाज एवं मोहम्मद जियाउल (छाताबाद), राम बचन पासवान (पासीटांड़), बबन ठाकुर (भटमुरना)।

chat bot
आपका साथी