Dhanbad Crime News: सरायढेला पुलिस जिस बोलेरो से करती थी पेट्रोलिंग उसी गाड़ी से बिहार में हो रही शराब की तस्करी

कुछ माह पूर्व जिस बोलेरो से सरायढेला पुलिस पेट्रोलिंग करती थी। उसी बोलेरो से बिहार में अवैध शराब की तस्करी हो रही थी। यह जानकारी सरायढेला पुलिस को सोमवार की शाम में हुई। दरअसल औरंगाबाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है है।

By Atul SinghEdited By: Publish:Tue, 23 Mar 2021 11:53 AM (IST) Updated:Tue, 23 Mar 2021 04:41 PM (IST)
Dhanbad Crime News: सरायढेला पुलिस जिस बोलेरो से करती थी पेट्रोलिंग उसी गाड़ी से बिहार में हो रही शराब की तस्करी
कुछ माह पूर्व जिस बोलेरो से सरायढेला पुलिस पेट्रोलिंग करती थी। (प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर)

धनबाद, जेएनएन: कुछ माह पूर्व जिस बोलेरो से सरायढेला पुलिस पेट्रोलिंग करती थी। उसी बोलेरो से बिहार में अवैध शराब की तस्करी हो रही थी। यह जानकारी सरायढेला पुलिस को सोमवार की शाम में हुई। दरअसल औरंगाबाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है है। तस्कर उसी बोलेरो में शराब भरकर ले जा रहे थे।

तभी चेकिंग के दौरान पकड़े गए। पुलिस ने जब बोलेरो का नंबर की जांच की तो वह फर्जी नंबर था। इसके बाद इंजन तथा चेचिस नंबर के आधार पर जब गाड़ी मालिक का पता लगाया तो बोलेरो सरायढेला निवासी संजय कुमार विश्वकर्मा का निकला तभी औरंगाबाद पुलिस ने सरायढेला पुलिस से संपर्क कर उक्त बोलेरो के बारे में जानकारी ली।

25 दिसंबर 2020 को संजय कुमार विश्वकर्मा की  jh10 ए वाई 6726 नंबर की बोलेरो सरायढेला साव पाड़ा से चोरी हो गई थी। भुक्तभोगी बोलेरो के मालिक संजय कुमार विश्वकर्मा ने घटना की प्राथमिकी सरायढेला थाना में दर्ज करवाया था। उक्त बोलेरो काफी दिनों से सरायढेला पुलिस ढूंढ रही थी। कुछ माह पूर्व बीसीसीएल प्रबंधन की और से बोलेरो पेट्रोलिंग के लिए सरायढेला पुलिस को दिया गया था।

कुछ दिनों तक सरायढेला पुलिस उसी बोलेरो से पेट्रोलिंग  करती थी। हालांकि बाद में बोलेरो को वापस कर दिया था। 25 दिसंबर 20 20 को गाड़ी मालिक संजय विश्वकर्मा का दोस्त निजी काम से बोलेरो को लेकर निकला था और शाम को साव पाड़ा में अपने घर के पास लगाया था तभी बोलेरो वहां से चोरी हो गई थी।

इस घटना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस ने काफी दिनों तक गाड़ी की खोजबीन की परंतु सफलता नहीं मिली थी। इधर सोमवार को औरंगाबाद थाना की पुलिस से जानकारी मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस टीम बोलेरो की पहचान के लिए औरंगाबाद रवाना हो चुकी है।

chat bot
आपका साथी