कतरास कोयलांचल में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जाटी कतरास कतरास कोयलांचल में शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। रेल क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 07:04 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 07:04 PM (IST)
कतरास कोयलांचल में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस
कतरास कोयलांचल में याद किए गए नेताजी सुभाषचंद्र बोस

जाटी, कतरास: कतरास कोयलांचल में शनिवार को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। रेल कॉलोनी स्थित बंगला माध्यमिक स्कूल परिसर में स्थापित नेताजी की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया गया। शिवम रवानी, अनिकेश सिंह, विवेक गुप्ता, अक्षय गुप्ता, आयुष रवानी, रजत महंत, कुंदन कुमार, विकास महतो, आशुतोष सिंह, उदय कुमार, हरि उपाध्याय शामिल थे।

भाजपा के कतरास मंडल अध्यक्ष भरत शर्मा, श्यामकिशोर कल्लू, महेश पासवान, प्रकाश राम गुप्ता, हरेंद्र सिंह, दिनेश उपाध्याय, बबलू बनर्जी, सुरेश प्रसाद, लक्ष्मण राम, सत्यजीत कुमार, मनोज राम आदि ने नेताजी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

गोमो बाजार: गोमो रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक-दो पर नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर रेल कर्मी, अधिकारी के अलावा विभिन्न संगठन तथा स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सुभाष हाई स्कूल की छात्रा आशा कुमारी भारत माता के रूप में सज कर पहुंची थी। विधायक मथुरा प्रसाद महतो, भाजपा के जिलाध्यक्ष ज्ञान रंजन सिन्हा, रेलवे के चीफ यार्ड मास्टर बीसी मंडल आरपीए़फ इंस्पेक्टर शिपी कुमारी, द चेंबर ऑफ कॉमर्स के राजीव सोनी, हन्नी नारंग, अफाक खान, अनूप कुमार आदि मौजूद थे।

तेतुलमारी: तेतुलमारी में नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बियाडा के पूर्व चेयरमैन विजय कुमार झा, झामुमो के जिलाध्यक्ष रमेश टुडू, पूर्व पार्षद छोटू सिंह, मनोज रवानी, शिव प्रसाद महतो, अशोक सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, डा. एससी मित्रा, शकील अहमद, प्रकाश वर्मा आदि ने पुष्पाहार चढ़ाया।

निचितपुर: रेंगुनी में शनिवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। विधायक मथुरा महतो, पवन महतो, प्रियंका पाल, अनंत नाथ सिंह, अजय सिंह, संजीत सिंह आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 42 लोगों ने रक्तदान किया। विधायक ने यहां नेताजी उद्यान का उद्घाटन किया। पार्थ सारथी दत्ता, असीम दत्ता, राणा दत्ता, दीपेश दत्ता, दीपक दत्त , बाप्पी दत्ता, योगेश दत्ता, मानस रंजन पाल, बलदेव दत्ता, राजेश दत्ता आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी